Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त...

मनी लॉन्ड्रिंग केस से बचना है तो पैसे भेजो…अपराधियों ने धमकाया, महिला डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट

52

उत्तर प्रदेश के बरेली में साइबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. यहां एक महिला डॉक्टर को धमकी देकर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया. अपराधी डॉक्टर को ईडी का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे. महिला डॉक्टर ने बताया कि वह लगभग ढाई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रही.

महिला डॉक्टर ने बरेली के आईजी राकेश कुमार से पूरे मामले की शिकायत की है. इसके बाद आईजी ने साइबर थाने की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. अब साइबर थाने की दरोगा शालू यादव पूरे मामले की जांच कर रही हैं. पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन का है. यहां मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर चीना गर्ग का कहना है कि रविवार को एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ में ईडी का अधिकारी बताया और कहा कि उसका मोबाइल नंबर नवाब मलिक के मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस्तेमाल हुआ है. अपराधी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी.

महिला डॉक्टर ने स्विच ऑफ कर लिया मोबाइल

डॉक्टर के मुताबिक, उसने बात कर रहे शख्स का फोन काट दिया, तो दूसरे नंबर से फिर कॉल आई, कहा कि अगर कॉल काट रही हो तो आप फंस सकती हो. आपसे पूछताछ की जाएगी. महिला डॉक्टर का कहना है कि वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में बैठे एक युवक से भी बात कराई. उस युवक के पास में एक और आदमी बैठा हुआ था, कहा गया कि इसी आदमी को गिरफ्तार किया गया है. इसलिए आपसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है. आपको सीबीआई और ईडी अरेस्ट कर सकती है, इसलिए आप कॉल मत काटना. महिला डॉक्टर ने आईजी को बताया कि वह काफी घबरा गई थी. ठग उससे बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी मांग रहे थे. उसने कॉल काटकर अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया.

क्या होता है डिजिटल अरेस्ट?

साइबर अपराधी खुद को बड़ा अधिकारी बताते हैं, फिर पीड़ित को धमकाकर उनसे पैसों की डिमांड करते हैं. इस दौरान अपराधी इस तरह दहशत का माहौल बना देते हैं कि पीड़ित किसी को कुछ भी नहीं बता पाता. मतलब कि एक तरह से घर में पूरी तरह से कैद हो जाता है.

क्या बोले आईजी?

आईजी डॉ राकेश सिंह ने बताया कि साइबर ठग तरह तरह से लोगों को भ्रमित कर उनकी कमाई लूट रहे हैं. इसलिए जागरूकता ही सबसे बेहतर बचाव है. महिला डॉक्टर ने हिम्मत दिखाकर कॉल काट दी और तत्काल पुलिस की मदद ली. दूसरों को भी ऐसी स्थिति में हिम्मत से काम लेना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.