Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म...

गुना में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरा ट्रक ,चार लोगों की दर्दनाक मौत…

39

मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर सोमवार की सुबह एक ट्रक पुलिया से टकरा गया। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आई है कि मिनी ट्रक में सवार मृतक और घायल मूलत: कानपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। सभी लोग मजदूर थे और कर्नाटक सहित आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के सामान की फेरी लगाते हैं।

घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को नींद आने की वजह से उसका नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक पुलिया से टकरा गया और नीचे गिर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम विकास नायक (18), श्याम सिंह (24), मीनू, रणवीर सिंह बताए जा रहे हैं। जबकि शाहरुख, अशोक और नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह सभी लोग मिनी ट्रक में पीछे सवार थे और अपने सामान व तीन मोटरसाइकिल की सुरक्षा कर रहे थे। हादसे के दौरान नींद लगने की वजह से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जिला अस्पताल भिजवाया है। जिला अस्पताल में मृतक और घायलों के परिजनों का पहुंचना भी शुरु हो गया था, जिन्होंने हादसे के लिए पूरी तरह चालक को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पिछले 20 वर्षों से कर्नाटक में कपड़े की फेरी लगाकर अपना जीवनयापन कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.