Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

पहले प्यार, फिर मंदिर में शादी… ऑटो लेने के बहाने गायब हुआ प्रेमी, पकड़ में आया तो जमकर धुना

37

बिहार के पूर्णिया जिले में जीरो माइल के पास उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक लड़की और लड़के के बीच मारपीट होने लगी. वहीं लड़की ने लड़के को पकड़ कर रखा था और उसे अपना पति बता रही थी. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों लड़का और लड़की को पकड़ कर थाना लेकर आई. वहीं युवती ने बताया कि लड़का उसका पति है, जिसने पूर्णिया के आस्था मंदिर में उससे शादी की थी.

युवक शादी करने के बाद ऑटो लाने के बहाने वहां से गायब हो गया था. उस घटना के बाद युवती, युवक को खोजती रही. उसे खोजते-खोजते जब वह जीरो माइल के पास पहुंची तो उसने देखा कि युवक फोन पर बात कर रहा था. युवक को फोन से बात करता देख युवती ने उसे पकड़ लिया और थाने में शादी का पूरा वीडियो और फोटो दिखाया.

मां के इलाज के दौरान दोनों में हुआ था प्यार

पीड़ित युवती ने बताया कि वह फिजियोथेरेपी क्लिनिक में काम करती है. साल 2019 में अंजनी कुमार नाम का युवक अपनी मां का इलाज कराने के लिए क्लिनिक में लेकर आया था. वहीं मरीज के नाम और डिटेल लेने में मोबाइल नंबर भी शेयर किया गया था. एक दिन महिला के न आने पर उसे फोन किया गया, जो कि उसके बेटे का नंबर था.

पीड़ित युवती ममता कुमारी ने बताया कि युवक के पास नंबर चले जाने से वह बार-बार मैसेज और फोन भी करने लगा. युवती ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से आती है, जबकि लड़का उच्च जाति का ब्राह्मण है. जब इस बात की दुहाई लड़के को दी गई तो लड़के ने कहा कि “प्यार में जाति धर्म नहीं देखा जाता है”. जिसके बाद युवती उसके झांसे में आ गई और दोनों मिलने लगे. युवती ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई मगर शादी और समाज की दुहाई देकर उसका गर्भपात करवा दिया गया.

युवक की करतूत देख घरवालों ने करा दी थी दूसरी शादी

युवती ने बताया कि लड़के के इस व्यवहार के कारण से वह समझ गई कि उसके साथ धोखा हुआ है. फिर युवती ने महिला थाने में युवक और उसके घरवालों के ऊपर मामला दर्ज कराया. इधर अपने बेटे की करतूत देखकर घरवालों ने आनन-फानन में युवक की शादी समस्तीपुर जिले में करवा दी. जब यह बात युवती को पता चली तो वह युवक को खोजने लगी. आने-जाने वाले रास्ते मे उसका इंतजार करने लगी.

इसी खोजबीन के दौरान युवती को गुलाबाग के जीरो माइल के पास युवक दिखाई दिया. उसे देखकर वह शोर मचाने लगी और युवक को पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इस घटना में युवती की बहन के आंख में गंभीर चोट भी आई है. युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.