Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

दो नाम, दो मोबाइल नंबर…सुसाइड से पहले कागज पर लिख गया, युवक ने सल्फास खाकर दी जान

45

राजस्थान के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की दो दिन पहले मौत हो गई थी. मामले में अब अमित का कथित वीडियो और एक सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें वह दो-तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है. वह वीडियो में कहते हुए दिख रहा है कि वह देनदारों के दबाव से परेशान था, इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कठिन कदम उठाया. मृतक का नाम अमित है.

घटना मंगलवार शाम की है. मृतक ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड कर लिया. उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा था. वीडियो में मृतक ने सुसाइड करने की वजह बताई. वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक,अमित को झूला लेना था इसलिए उसने सुनील और संजय नाम के दो युवकों से संपर्क किया था. उन्होंने मृतक को झूला दिलवाने का वादा किया था. इसके लिए दोनों ने युवक से 14 लाख रुपए की मांग की थी. अमित के पास इतने पैसे नहीं थे उसने उधार लेकर करीब 7 लाख रुपए सुनील को दिए थे. अमित ने जिन लोगों से पैसे लिए थे, वे उससे अपने पैसे मांग रहे थे. 21 मई को अमित को जिन लोगों के शाम तक रुपए लौटाने थे, पैसे न होने की वजह से वह टालमटोल कर रहा था. वह लोगों के रोज रोज पैसे मांगने की वजह से परेशान हो गया था. उसने 21 की शाम को ही मानसिक दबाव में आकर करीब सात बजे अपना वीडियो बनाकर जहर खा लिया. इसकी सूचना उसने अपने दोस्त को दी. उसके जहर खाने के बाद दोस्त उसो निजी अस्पताल लेकर गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे सीकर रेफर कर दिया.सीकर से भी उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. जयपुर में ही बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.