Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

अगर घर पर पड़े हैं 50 लाख रुपए… यहां समझ लें अगले 20 साल बाद उसकी कितनी होगी वैल्यू?

137

जिस स्पीड से महंगाई बढ़ रही है. वह दिन दूर नहीं है, जब 1 लाख रुपए की वैल्यू भी कुछ हजार रुपए के बराबर हो जाएगी. आपको अगर याद हो तो एक बार 2 हजार के साल के बारे में सोच कर देखिए कि उस वक्त 1 हजार रुपए की कितनी वैल्यू हुआ करती थी. जिसके पास 50 हजार रुपए होते वह खुद को अमीर कहता है. आज 50 हजार रुपए की सैलरी पर कई लोग नौकरी शुरू करते हैं. आईटी कंपनियों में इतना बेसिक पैकेज होता है. इसीलिए आज महंगाई के पैरामीटर पर 50 लाख रुपए को अगले 20 साल के हिसाब से कैलकुलेट करेंगे और समझेंगे कि उसकी वैल्यू कितनी होगी. इसे आसान भाषा में कहें तो आज जिस समान को खरीदने में 50 लाख खर्च होते हैं. वह 20 साल बाद कितने रुपए का मिलेगा.

20 साल बाद 50 लाख की रियल वैल्यू

अगर आप खुद से इसे कैलकुलेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Inflation Calculator की मदद से यह समझना होगा कि आज जिस दर पर महंगाई है. उस हिसाब से अगले 20 साल में महंगाई कितनी होगी. और फिर आपको 50 लाख रुपए को उस पैमाने पर रखकर देखना होगा. अभी हम महंगाई दर को 5 फीसदी का औसत मानकर चलते हैं तो अगले 20 साल बाद 50 लाख की वैल्यू 1 करोड़ 32 लाख रुपए के बराबर होगी. यानी आज आप जिस लग्जरी गाड़ी को खरीदने के लिए 50 लाख रुपए खर्च करते हैं. वह अगले 20 साल में लगभग 1.3 करोड़ की होगी. ध्यान रहे यह हमने 5 फीसदी के औसत महंगाई को मानकर निकाला है. अगर महंगाई बढ़ती है तो इसकी कीमत बढ़ भी सकती है. वहीं अगर इसमें गिरावट आती है तो यह कम हो जाएगी.

घर में पैसा रखने से बेहतर है निवेश

महंगाई को ध्यान में रखते हुए अगर आप निवेश करेंगे तो आप अपने भविष्य को आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि निवेश कहां करें. इस विषय एक्सपर्ट अलग-अलग राय रखते हैं. कोई पीपीएफ, एफडी जैसी स्कीम्स में निवेश करने की सलाह देता है तो कुछ SIP Mutual Funds, NPS जैसी स्कीम्स में निवेश की बात करता है. मार्केट से जुड़े होने के बावजूद, इन स्कीम्स में 10 से 12 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिल जाता है और कंपाउंडिंग की मदद से पैसा तेजी से बढ़ता है. इन स्कीम्स की मदद से लॉन्ग टर्म में करोड़ों का फंड भी जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा, आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी निवेश कर सकते हैं. समय के साथ सोने की कीमत भी बढ़ रही है, ऐसे में इसमें किया गया निवेश महंगाई दर के बराबरी का रिटर्न दे सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.