Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

चार धाम यात्रा में दो दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया बंद

45

उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा के लिए कराए गए रजिस्ट्रेशन ने पिछले सालों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है. मंदिर के कपाट खुलने के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, जिसमें ज्यादा भीड़ के कारण कुछ अव्यवस्थाओं की तस्वीर भी सामने आ रही हैं. ऐसे में भारी भीड़ को देखते हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को बुधवार और गुरुवार को बंद करने का फैसला लिया गया है.

वहीं दर्शन के लिए ऑनलाइन कराए जाने वाले रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी रहेंगे. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को हरिद्वार और ऋषिकेश जाना पड़ रहा था. चारों धामों में जरूरत से ज्यादा भीड़ वहां गए हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है. प्रशासन की ओर से इसी भीड़ को देखते हुए कुछ दिनों के लिए वीआईपी दर्शन को भी रोका गया है.

इस साल 44 फीसदी रजिस्ट्रेशन हुए ज्यादा

गढ़वाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अभी कुछ दिन रुककर ही दर्शन के लिए आएं. श्रद्धालुओं की बेहिसाब भीड़ उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही है. चार धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों को जगह-जगह रोककर दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. अनुमान के मुताबिक, इस साल चार धाम में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में 44 फीसदी की बढ़त हुई है. गढ़वाल प्रशासन के मुताबिक, चार धाम यात्रा के लिए अब तक 26 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं.

गंगोत्री धाम में अभी तक 51 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि यमुनोत्री धाम में 59 हजार और सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में एक लाख 26 हजार से ज्यादा लोग यहां दर्शन कर चुके हैं. बद्रीनाथ धाम में 39 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. चार धाम में लगातार भक्तों की भीड़ प्रशासन के सामने चुनौती है. वह इतनी ऊंचाई पर कैसे अव्यवस्था को फैलने से रोक पाती है, यह वाकई में बहुत बड़ी चुनौती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.