Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

UP: 7 बच्चों को घर में छोड़ा, खुद फरार हो गई मां; रोते-बिलखते थाने पहुंचे मासूम… खोजने की लगाई गुहार

39

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मां अपने 7 बच्चों को छोड़कर अचानक कहीं चली गई. महिला के 7 बच्चों में उसकी एक दुधमुही बच्ची है. बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है. छोटे से बच्चे का मां से दूर रहना काफी मुश्किल है. महिला पर उसके देवर ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाली एक महिला ने उसको देह व्यापार के धंधे में उसे अपना हिस्सा बना लिया. महिला के देवर ने थाने में मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है.

पूरा मामला गुरसहायगंज के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक शख्स की शादी करीब 15 साल पहले हुई. घरवालों के गुजर-बसर के लिए वो अक्सर घर से दूर ही रहता था. पत्नी घर पर ही रहती थी. पत्नी के साथ उसके 7 बच्चे थे, जिसमें एक दुग्धमुही बच्ची भी थी. घरवालों की मानें तो पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस कारण वो कई बार पहले भी घर से भाग चुकी थी. इस बार वो फिर से ही दो दिन पहले ही अचानक से कहीं चली गई थी.

बच्चे मां के इंतजार में रो रहे हैं

मां को घर में न पाकर देखते हुए उसके छोटे-छोटे बच्चे रोने-बिलखने लगे. छोटी बच्ची लगातार रो रही थी. इसको देखकर आसपास के लोग मां की निर्दयता को देखकर काफी बुरा भला कह रहे थे. लोगों ने कहा कि आखिर कैसे कोई मां अपने इतने छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर कैसे जा सकती है? मामले में खोजबीन के बाद जब घरवालों को महिला नहीं मिली तब उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.

उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की. महिला के देवर ने बताया कि गांव की रहने वाली एक महिला से इसका संपर्क था. वह गंदे कामों में लिप्त रहती थी. उसे यह अंदेशा है कि गलत कामों के कारोबार में उसकी भाभी को धकेल कर भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी.

थाने में केस दर्ज कराया गया

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. गुरसहायगंज थाना के इंचार्ज आलोक दुबे से ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. रिपोर्ट के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. महिला को बरामद करने के लिए टीम लगा दी गई है. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप सा मचा हुआ है. महिला के बच्चे लगातार घर के दरवाजे पर टकटकी लगाए अभी भी अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं. उनको उम्मीद है कि उनकी मां उनसे मिलने जरूर आएगी. ऐसी तस्वीर देखकर गांववालों की भी आंखें भी नम होने लगी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.