Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज

35

 इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला की शिकायत पर मोइन शेख निवासी कोहिनूर कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिकता स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

मतांतरण का बनाया दबाव

बताया गया कि पीड़िता बेटियों के साथ पति से अलग रहती है। मोइन ने उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने महिला की बेटियों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मतांतरण कर मुस्लिम बनना पड़ेगा। इस घटनाक्रम के बाद शनिवार रात महिला थाने पहुंची।

पति से विवाद के बाद फांसी लगाई

 

इधर, खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत विनय नगर में शकुंतला चौहान नामक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के मुताबिक शकुंतला को दो दिन पूर्व पति सुनील चौहान से विवाद हुआ था। संभवत:इसी कारण फांसी लगाई है। पुलिस महिला के स्वजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.