Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी

67

बेडरूम में पलंग पर पति बिना कपड़ों के लेटा हुआ था, उसके हाथ और पांव बंधे हुए थे, वो चीख रहा था, चिल्ला रहा था… और उसकी वहशी पत्नी पलंग पर बैठकर आराम फरमा रही थी, सिगरेट का कस लगा रही थी, बीच-बीच में उसे दाग रही थी. ऐसा लग रहा था मानों चीखने की आवाज से उसे सुकून मिल रहा हो. जितनी बार वो दागती, उतनी बार वो पत्नी के सामने रहम की भीख मांगता, मिन्नतें करता, लेकिन पत्नी पर उसकी चीख और रहम की भीख का कोई असर नहीं हो रहा था. वो बेरहमी से पति के प्राइवेट पार्ट को भी दागती रही और गालियां देती रही. इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू रख दिया. सनकी पत्नी के वहशीपन की ये कहानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है.

पत्नी की हैवानियत की कहानी जब पति ने पुलिस को बताई तो अधिकारियों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. वो हैरान रह गए. बतौर सबूत युवक ने एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया, जिसमें उसकी पत्नी की हरकतों को साफ तौर पर देखा जा सकता है. पति के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है.

सात महीने पहले हुई थी लव मैरिज

युवक ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले वह महिला को जानता था. दोनों में पहले बातें होती थीं फिर प्यार हो गया. परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी 17 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई. वहीं, इस मामले में युवक के पिता का कहना है कि बहू आए दिन बेटे को मारती-पीटती रहती थी. बेडरूम में उसके साथ घिनौनी हरकत करती थी. इससे परेशान होकर बेटे ने बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे, ताकि पत्नी की करतूत सामने आ सके.

शरीर पर जख्म कर दिए

पति के मुताबिक, 29 अप्रैल,2024 को पत्नी ने उसे दूध पीने को दिया, जिसमें नशे की गोलियां मिली थीं. दूध पीते ही वह बेसुध सा हो गया. फिर पत्नी ने उसके कपड़े उतार दिए. दोनों हाथों को बांध दिया. फिर उसके के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा. इतना ही नहीं, हाथ मे चाकू लेकर कई जगह शरीर पर जख्म कर दिए. इस दौरान पत्नी सिगरेट का कश मारती रही.

सीसीटीवी फुटेज में ये भी दिखता है कि पत्नी पति के मुंह पर दुपट्टा बांधकर उसके ऊपर बैठ जाती है. फिर गला दबाने की कोशिश करती है. बिजनौर के एसपी धर्म सिंह मार्छल के मुताबिक, आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.