Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

नागपुर के सोलर कंपनी में हुआ भीषण धमाका, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

61

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोल कंपनी में जोरदार ब्लास्ट हो गया है। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लास्ट की चपेट में आने कम से कम नौ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से चारों तरफ अफरा तरफी का मच गई है। हादसे के बाद बाकी के बचे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

बता दें कि नागपुर के बाजारगांव इलाके में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज की एक कास्ट बूस्टर इकाई में सुबह 9 बजे विस्फोट हुआ। जिस समय ये ब्लास्ट हुआ उस वक्त कंपनी के अंदर की कर्मचारी मौजूद थे। धमाका इतना जोरदार था कि लोगों को निकलने तक मौका नहीं मिला और चपटे में आने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो 3 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं हादसे में घायल हुए घालयों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं इस धमाके के बाद अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह यह ब्लास्ट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी धमाका हुआ। नागपुर ग्रामीण पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर मौजूद है। साथ ही बताया गया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल ब्लास्ट होनेे के कारणों का पता नहींं चल पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.