Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा

45

गर्मी अपने शबाब पर पहुंच गई है, दिल्ली सहित एनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने बाहर और घरों में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. जल्द ही नौ तपा भी शुरू होने वाला है, जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है. ऐसी गर्मी से बचाने के लिए केवल एयर कंडीशनर ही एक बेस्ट ऑप्शन है.

बहुत से लोग एयर कंडीशनर खरीदते समय गलती कर बैठते हैं, जिसके बाद उनके पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता है और उनको बाद में अपना एयर कंडीशनर कबाड़ में बेचना पड़ता है. यहां हम नया एयर कंडीशनर खरीदने के टिप्स शेयर कर रहे हैं जो एसी खरीदते समय बहुत काम आएंगे.

एयर कंडीशनर की कैपेसिटी

एयर कंडीशनर की कैपेसिटी काफी मायने रखती है. अगर आप छोटे कमरे के लिए एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो एक टन तक का एयर कंडीशनर काफी है. अगर आप हॉल या किसी बड़े रूम के लिए एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो कम से कम आपको 2 टन का एयर कंडीशनर खरीदना चाहिए.

स्प्लिट या विंडो एयर कंडीशनर

एयर कंडीशनर खरीदते समय ये बात बहुत महत्वपूर्ण है की आपको विंडो एसी खरीदना है या स्प्लिट एसी. दरअसल इन दोनों एयर कंडीशनर की कीमत में एक से दो गुना तक का अंतर होता है. साथ ही स्प्लिट एसी उन जगहों पर लगाने के लिए ठीक होता हैं जहां वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होती. अगर रूम में खिड़की है तो आपको विंडो एयर कंडीशनर लगवाना चाहिए.

एसी की फिल्टर क्वालिटी जरूर करें पता

एयर कंडीशनर खरीदते समय उसमें मिलने वाले फिल्टरों के बारे में आपको जरूर जानकारी करनी चाहिए. दरअसल आज के समय में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है. ऐसे में एसी में मौजूद फिल्टर आपको स्वच्छ और ठंडी हवा देते हैं. इसलिए एयर कंडीशनर खरीदने से पहले PM4 जैसे फिल्टर एसी में मौजूद हैं या नहीं इसके बारे में जरूर जानकारी करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.