Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

25

सऊदी अरब और UAE में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को फिर तेज तूफान के साथ बारिश की दस्तक के बाद UAE प्रशासन ने देश भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है. कई जगहों की बिजली भी प्रभावित हुई है.

आज सुबह होते ही UAE वासियों ने तेज बारिश का सामना किया. तेज बारिश और तूफान की वजह से कई लोग अपने दफ्तरों के लिए नहीं जा पाए. इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस बारिश से प्रभावित हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़कों पर पानी भरे होने की वजह से कई गाड़ियां बीच रास्ते में ही फंस गई हैं.

पहले ही जारी की गई थी चेतावनी

कुछ दिन पहले ही UAE के मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी थी. 2 मई से कल यानी 3 मई तक मौसम के बिगड़े रहने का अनुमान है. UAE सरकार ने सभी क्षेत्रों में सुरक्षा सलाह जारी कर दी है. स्कूल और कंपनियों से ऑनलाइन क्लास और घर से काम करने को कहा गया है. पार्क और समुद्र तट बंद कर दिए गए हैं. बस सर्विस और एयरलाइंस सेवा पर भी इसका प्रभाव पड़ा है.

आधी रात से हो रही बारिश

नेशनल सेंटर ऑफ मैट्रोलोजी (NSM) द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक आधी रात से देश में भारी बारिश हो रही है. दुबई में देर रात 2.35 बजे से बारिश और बिजली गिरने की खबरें आई हैं. हालाकि इस बारिश की महीने की शुरुआत में हुई बारिश की तुलना में कम खतरनाक होने की उम्मीद है, लेकिन जनता से सावधानी बरतने का अपील की गई है.

डिलवरी सर्विस में हो रही देरी

UAE की फूड और समान डिलेवरी सर्विसिस ने भी राइडर्स की सेफ्टी को देखते हुए अपने ग्राहकों को डिलेवरी में देरी का नोटिस जारी कर दिया है. कुछ कंपनियों ने अपनी सर्विसिस को रद्द भी किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.