Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शैंपू की जगह इन नेचुरल चीजों से करें हेयर वॉश, मिलेंगे सिल्की और लंबे बाल

25

हर किसी को लंबे और घने बाल चाहिए. लेकिन आजकल बाल झड़ना और कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है. जिसके लिए लोग कई तरह के महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उसके बाद भी कुछ खास फर्क नजर नहीं आता है. बल्कि उसमें मौजूद केमिकल भी हमारे बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए कई लोग दादी-नानी के नुस्खे अपनाते हैं.

आपने तस्वीरों में देखा होगा या फिर आपकी दादी नानी ने कभी उनके लंबे या घने बालों के बारे में आपको बताया होगा. उनके लंबे और घने बालों का राज कोई हेयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि कुछ नेचुरल चीजें हुआ करती थी. अगर आप भी कम उम्र में ही बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या से परेशान रहती हैं, तो आप घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से हेयर वॉश कर सकती हैं. इससे आपको इन समस्याओं से आराम मिल सकता है.

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को स्किन और हेयर दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आप बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. तो इससे फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने और स्ट्रेस करने में मदद मिल सकती हैं. इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर उसका सॉफ्ट पेस्ट बना लें. अब इसे अपने बालों पर कुछ मिनट तक लगाए रखने के बाद नॉर्मल पानी से हेयर वॉश करें. अगर आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में दही भी मिला सकते हैं.

रीठा

बालों की ग्रोथ के लिए रीठा बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खुजली की समस्या को भी कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसी के साथ ही ये स्कैल्प पर जमी गंदगी को निकालने में मददगार साबित हो सकता है. इससे बाल धोने के लिए आपको मुट्ठीभर रीठा लेकर उसे गर्म पानी में भिगोकर रखना है. इसे उबालने के लिए तब तक रखें जब तक इसकी क्वालिटी आधी न हो जाए. फिर इस पानी के गुनगुना होने के बाद इसे अच्छी तरह मसल लें जिससे इसपर झाग आ जाए, फिर इसे छान लें और शैंपू की तरह इस्तेमाल करें.

शिकाकाई

शिकाकाई में क्लेंजिंग गुण मौजूद होते हैं. जो बालों में जमी गंदगी को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसके लिए 2 कप पानी लें. इसमें एक बड़ा चम्मच आंवला और शिकाकाई पाउडर डालें. अब इस मिश्रम को उबालें. फिर इस पानी के गुनगुना या थंडा होने पर इसे छान लें और स्कैल्प पर इसे लगाते हुए अच्छे से मसाज करें. फिर शैंपू या नॉर्मल पानी से हेयर वॉश करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.