Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

“कलेक्टर से डरता नहीं हूं, धमकी दी तो…”,पुलिसकर्मी और घायल शख्स से अभद्र व्यवहार करते डॉक्टर का वीडियो वायरल

31

छतरपुर। छतरपुर जिला अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रहता है और अब यहां एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक डॉक्टर पुलिसकर्मी व घायल शख्स से अभद्रता करते नजर आ रहे है। डॉक्टर बोले कलेक्टर- वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा। कलेक्टर से डरता नही हूं। पहली बात तो गुटका खाकर अस्पताल में मत आना। इतना ही नहीं डॉक्टर साहब होमगार्ड से यह भी कह रहे हैं कि तुम निवेदन नहीं डंडा करते हो, तुम जो दो दो हजार लेकर बिकते हो फालतू बाते मत किया करो और इसके बाद डॉक्टर साहब का पारा कुछ ऐसा चढ़ता है कि वो घायल के कागज भी फेंक देते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है। जब सड़क दुर्घटना में घायल नीलेश दीक्षित नाम के अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिटी स्केन व एक्सरे के लिए भेजा गया था, जहां पर जुझारनगर थाने में पदस्थ होमगार्ड् ने घायल सख्स का परिचित होने से सिफारिश क्या कर दी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला साहब नाराज हो गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.