Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दूसरे चरण में सिर्फ 0.6 प्रतिशत ज्यादा हुई वोटिंग, लेकिन इस राज्य की परफॉर्मेंस से खुश हुआ चुनाव आयोग

41

देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं. 19 अप्रैल से मतदान की शुरुआत हुई. दो चरणों के लिए वोट डाले जा चुके हैं. पहले चरण में जहां 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी तो दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ. यानी लोकसभा की 190 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. चुनाव आयोग ने मंगलवार को फाइनल आंकड़ा जारी कर बताया कि दोनों चरणों में कितनी वोटिंग हुई. अयोग के मुताबिक, पहले चरण में 66.14 प्रतिशत तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ.

2019 के लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो इसमें गिरावट दर्ज हुई है. उस चुनाव में पहले चरण में 69.43 प्रतिशत और दूसरे चरण में 69.17 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में पहले फेज के मुकाबले दूसरे चरण में ज्यादा वोटिंग हुई. हालांकि ये अंतर बेहद कम है. दोनों चरणों में वोटिंग प्रतिशत का अंतर सिर्फ .57 रहा.

चुनाव आयोग ने की राजस्थान की तारीफ

चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत में सुधार के लिए राजस्थान की तारीफ की. आयोग ने अन्य राज्यों को भी राजस्थान की वर्किंग से सीख लेने को कहा. केंद्रीय चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में वोटिंग में सुधार के कामकाज पर दूसरे राज्यों से तुलनाकर राजस्थान को बेहतर बताया.

दरअसल, राजस्थान में पहले चरण की गिरावट के बाद प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला. राज्य में दूसरे चरण में 65.52 प्रतिशत वोटिंग हुई. पहले चरण में 57.65 प्रतिशत मतदान हुआ था. 2019 की तुलना में राज्य की 25 लोकसभा सीटों पर करीब 4.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ है. दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इसमें 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. दूसरे राज्यों की तुलना में ये आंकड़ा दो से तीन गुना तक अधिक रहा है. 2019 के चुनाव में राजस्थान में 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ था.

विपक्ष ने उठाया सवाल

विपक्ष ने पहले और दूसरे चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करने में देरी को लेकर सवाल उठाया. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने एक्स पर लिखा, अंतत: निर्वाचन आयोग ने पहले दो चरण के लिए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो प्रारंभिक आंकड़ों से मामूली नहीं, बल्कि काफी अधिक हैं.

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, दूसरे चरण के समाप्त होने के चार दिन बाद, निर्वाचन आयोग ने मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए. निर्वाचन आयोग ने चार दिन पहले जो आंकड़े जारी किए थे, उससे 5.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी (मतदान में उछाल) हुई है. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सामान्य है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.