Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा...

स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना मुश्किल, 6 मई से प्रस्तावित है परीक्षा की तिथि

40

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की परीक्षा में बिलंब हो गया है। दो माह करीब लेटलतीफी की भेंट चढ़ गए है अब देरी की वजह से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में बिलंब होगा जिसका असर परिणाम पर आएगा। अभी प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है ऐसे में अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आने से प्रवेश कैसे विद्यार्थी ले पाएंगे।

6 मई से अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने का शेड्यूल बनाया

 

फिलहाल प्रशासन ने 6 मई से अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने का शेड्यूल बनाया है हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम आदेश नहीं जारी हुआ है। बता दे कि दो माह पहले जो परीक्षाएं हो जानी चाहिए थी वह अब तक शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में रिजल्ट कब तक आएगा इसका अंदजा लगयाा जा सकता है। जानकारों के अनुसार स्नातक स्तर पर बीए बीकॉम एवं बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षाए विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते अटक गई है।

 

छात्राओं की संख्या करीब 8 से 10 हजार के लगभग बताई जाती है

स्नातक अंतिम वर्ष के छात्राओं की संख्या करीब 8 से 10 हजार के लगभग बताई जाती है। यहां छात्र भी परीक्षाओं को लेकर खासे परेशान हैं। क्योंकि कई छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालयों एवं प्रदेश के बाहर भी विश्वविद्यालयों में अध्ध्यन करने जाते हैं। ऐसे में परीक्षाओं में विलंब के कारण वे प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

 

तीन साल तक नए पाठक्रम के तहत की पढ़ाई

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों ने तीन सालों तक नए पाठयक्रम के तहत पढ़ाई की। विश्ववविद्यालय प्रशासन दावा करता रहा कि वह सबसे पहले एग्जाम कराकर रिजल्ट जारी कर देगा। अब जब अप्रेल माह बीतने का आ गया है ऐसे में परीक्षाओं को लेकर कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

 

परीक्षा का परिणाम भी जून-जुलाई तक आएगा

 

मई में परीक्षाएं आयोजित होने के साथ ही परीक्षा का परिणाम भी जून-जुलाई तक आएगा। जिससे छात्रों को प्रवेश के लिए भी परेशान होना पडे़गा। क्योंकि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं और रिजल्ट देने की तैयारी की जा रही है। परीक्षाओं की लेट लटीफी को लेकर छात्रों में भी खासी नारागी है। छात्रों का कहना है कि चुनाव की आड़ लेकर विवि प्रशासन ने पहले से कोई तैयारी नहीं की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.