Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजस्थान: टेंपो में भूसे की तरह भरी थीं सवारियां… सड़क पर पलटा, 22 घायल; 14 गंभीर

23

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़-पिलानी रोड पर सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 22 लोग घायल हुआ हैं, इनमें 14 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की अस्पताल में भर्ती कराया है. गंभीर घायलों को बीडीके रैफर किया है. हादसे का शिकार हुए लोग एक ही गांव के हैं.

दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां भरीं थीं. टेंपो पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. घायलवस्था में लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. हादसे में 14 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

सवारियों से भरा था टेंपो, अनियंत्रित होकर पलटा

घटना सूरजगढ़-पिलानी रोड पर जीणी गांव के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, सवारियों से भरा टेंपो असंतुलित होकर पलट गया. टेंपो की रफ्तार तेज थी. हादसा होते ही उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए. कई सवारियां टेंपो के नीचे दब गईं. हादसे का बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे में घायल लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई.

22 हुए घायल, 14 की हालत गंभीर

हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया. घटनास्थल पर जीवन ज्योति रक्षा समिति सदस्य भी पहुंच गए. उन्होंने घायलों को सूरजगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती कराया. एक साथ इतने घायलों को देख अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. घायलों को उपचार देना शुरू किया गया. पुलिस के मुताबिक, घायलों की संख्या 22 है. इनमें 14 गंभीर घायलों को बीकेडी के लिए रेफर किया है.

क्षमता से अधिक भरी थी सवारियां

टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं. टेंपो लोडिंग वाला था. उसमें करीब 15 सवारियां ही आ सकती हैं. लेकिन टेंपो चालक ने उसमें 35 लोगों को भर रखा था. सभी लोग चूरू जिले के थिरपाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.