Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

30

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में छिंदवाड़ा से चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस और होमगार्ड सैनिकों से भरी बस सुबह पलट गई। आपको बता दें की घटना बैतूल – भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास की है। यह बस छिंदवाड़ा से रात में चली थी और राजगढ़ जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 40 लोग सवार थे। बस पलटने से 21 जवान घायल हो गए हैं इनमें 9 जवानों को बैतूल और 12 को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस एक ट्रक से टकरा गई थी। जिसके बाद अनियंत्रित हुई और खाई में जाकर गिर गई घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बस में सवार पुलिसकर्मी अशोक कौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि हम चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे हमारे साथ बस में 34 होमगार्ड और 6 पुलिसकर्मी सवार थे।

बस राजगढ़ की तरफ जा रही थी बरेठा घाट पर ट्रक से टक्कर के बाद बस खाई में पलट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है हादसे की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.