Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले

41

मानपुर रेंज में आने वाले जानापाव में तेंदुए का शव मिला। खेत की फेंसिंग में तेंदुए का शव फंसा देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी। जांच करने पहुंचे वनकर्मियों ने पाया कि फंदे में एक पैर और गर्दन फंसी थी, जबकि फेंसिंग में पैर लटका मिला। यह देखकर शिकार की आशंका को लेकर जांच की गई। मामले में मानपुर रेंज ने तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद देर रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इंदौर डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक मानपुर रेंज में आने वाले जानापाव में तेंदुए का शव मिला। खेत की फेंसिंग में तेंदुए का शव फंसा था जब जांच की गई तो पाया गया कि तेंदुए के शिकार के लिए खेत में 15 से अधिक स्थान पर फंदे लगाए गए थे। बाइक के क्लच वायर से ये फंदे बनाए गए थे और इसी फंदे में तेंदुए का पैर और गर्दन फंस गई और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। दो साल में मानपुर इलाके में तेंदुए की मौत की यह पांचवीं घटना है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यहां तेंदुआ का शिकार के लिए गैंग लंबे समय से सक्रिय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.