Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऋषभ पंत की 455 दिन बाद मैदान पर वापसी, पहले ही मैच में लिए 2 चौंकाने वाले फैसले

71

ऋषभ पंत आखिरकार लौट आए हैं, 30 दिसंबर 2022 को एक सड़क हादसे में जख्मी हुआ ये खिलाड़ी पूरे 455 दिन बाद मैदान पर लौटा है. ऋषभ पंत की वापसी हुई पंजाब किंग्स के खिलाफ जिनसे उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स चंडीगढ़ के नए मैदान पर भिड़ रही है. बता दें मैदान पर वापसी के साथ ही ऋषभ पंत ने कमाल का फैसला लिया जो आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलता है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जिन चार विदेशी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी वो चारों के चारों बल्लेबाज ही हैं.

टॉस गंवाने के बाद क्या बोले पंत

ऋषभ पंत ने शिखर धवन से टॉस जरूर गंवाया लेकिन उन्होंने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्हें पिच अच्छी दिख रही है और इसके बाद उन्होंने अपने चार विदेशी खिलाड़ियों के नाम लिए. पंत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स और शे होप को रखा.

विकेटकीपिंग करेंगे पंत

ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी बल्लेबाजों को रखने के अलावा खुद विकेटकीपिंग का भी फैसला किया. बता दें सड़क हादसे के बाद पंत के दाएं पैर में काफी चोट लगी थी. जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई. पंत वैसे तो फिट हो चुके हैं लेकिन वापसी के साथ पहले ही मैच में विकेटकीपिंग को चुनना एक बोल्ड फैसला है. अब देखना ये है कि पंत इस मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.

पंत के आंकडे़ हैं कमाल

ऋषभ पंत की बात करें तो उनके आईपीएल में आंकड़े कमाल के हैं. नंबर 4 पर खेलने वाला ये खिलाड़ी 98 मैचों में 34.61 की औसत से 2838 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है. पंत के बल्ले से एक शतक और 15 अर्धशतक निकला है. पंत पिछले सीजन चोटिल होने की वजह से बाहर थे लेकिन इस बार वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर दिल्ली कैपिटल्स को खिताब जिताना चाहेंगे. उनकी नजरें जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर भी होंगी जिसके लिए टीम का सेलेक्शन होना अभी बाकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.