Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

भक्तों का सैलाब, रामलला का श्रृंगार और सूर्य तिलक की भव्य तैयारी… आज अयोध्या में रामनवमी है बेहद खास

15

देश आज धूमधाम से भगवान राम का जन्मदिन मना रहा है. आज ही रामलला के महामस्तक का सूर्य किरणों से अभिषेक होगा. दोपहर करीब 12 बजकर 16 मिनट पर जब श्रीराम का जन्म होगा उसी के बाद करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें उनके मस्तक पर पड़ेंगी. भगवान राम का ये सूर्य तिलक विज्ञान के फॉर्मूले के तहत किया जाएगा. वैज्ञानिकों ने भी इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुबह साढ़े तीन बजे से ही राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं. रामलला को 56 प्रकार का भोग भी लगाया जाएगा.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी है. इसके लिए बड़ा आयोजन किया गया है. रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. मंगला आरती के बाद ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3.30 बजे रामलला का अभिषेक और श्रृंगार किया गया. वहीं, अयोध्या में रामनवमी की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. राम की नगरी में लेजर और लाइट शो का आयोजन भी किया गया.

विधि-विधान से मनेगा राम जन्मोत्सव

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि राम नवमी बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी क्योंकि भगवान राम अपने नए भवन में विराजमान हो गए हैं. मंदिर को सजाया गया है. 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. भगवान राम का जन्मोत्सव विधि विधान से मनाया जाएगा.

वहीं, बीजेपी की चुनावी रैलियों में ‘जय श्री राम’ का जयघोष इस बार कुछ खास है. कोटद्वार में रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने रामनवमी की बधाई दी. अमित शाह ने कहा कि रामनवमी है और 500 साल के बाद रामलला अपना जन्मदिन टेंट के जगह भव्य मंदिर में मनाने वाले हैं. इधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामनवमी के मौके पर कई दिन पहले से ही लोग जमा हैं क्योंकि इस बार की रामनवमी के मौके पर राम भक्तों को रामलला के दर्शन उनके अपने जन्म स्थान पर हो रहे हैं.

रामनवमी को लेकर पीएम ने बोला ममता पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी और राज्य की सीएम ममता बनर्जी के बयानों पर आपत्ति जताई और रामनवमी की झांकियों को निकाले जाने को लेकर कोर्ट के फैसले का पीएम ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि TMC ने हमेशा की तरह यहां रामनवमी उत्सव को रोकने के लिए पूरी कोशिश की. सारे षड्यंत्र किए, लेकिन जीत सत्य की ही होती है. इसलिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है और पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रामनवमी की शोभायात्राएं निकलेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.