Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…

45

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने एक सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। सहकारिता निरीक्षक सहायक समिति प्रबंधक के खिलाफ चल रही विभागीय जांच में सहयोग करने और समिति प्रबंधक के पद पर बहाली कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

अरविंद कुमार व्यास का कहना है कि एक झूठी शिकायत के मामले में उसके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है। अरविंद कुमार व्यास सेवा सहकारी समिति बम्होरी तहसील बक्सवाहा में पदस्थ हैं। सहकारिता निरीक्षक ने अरविंद कुमार को उसके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच में सहयोग करने और उसे समिति प्रबंधक के पद पर बहाल करने के बदले 50 हजार रुपए मांगे थे। बाद में 25 हजार लेने के लिए वह तैयार हो गए और 5 हजार पहले ले चुके थे।

जबकि 20 हजार रुपए लेना बाकी थे। इसकी शिकायत अरविंद कुमार व्यास ने सागर लोकायुक्त में की सागर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए छतरपुर पहुंचकर सहकारिता निरीक्षक वह प्रशासक नमामि शंकर अग्रवाल को उनके निज निवास चौबे कॉलोनी जिला छतरपुर से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। नमामि शंकर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.