Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

UP Board 10th,12th Result 2024 इस डेट को हो सकता है जारी, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट्स

43

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है. अब यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. नतीजे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे. परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था. आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब तक जारी किया जा सकता है.

2023 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक ही दिन 25 अप्रैल को घोषित किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 25 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं. हालांकि अभी UPMSP ने रिजल्ट की कोई डेट नहीं जारी की है.

कब पूरी हुई मूल्यांकन प्रक्रिया?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 55 लाख से अधिक लड़के-लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं परीक्षा केंद्रों पर अधिक सख्ती के कारण 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने एग्जाम नहीं छोड़ दिया था. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चली थी. दोनों कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्याकंन के लिए 1,47,097 परीक्षक नियुक्त किए गए थे और मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च को पूरी हुई थी.

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2024/12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्टूडेंट्स रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

कहां मिलेगी मार्कशीट?

रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद स्टूडेंट्स अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. यदि किसी भी छात्र के मार्कशीट में उसका नाम,जन्म तिथि या अभिभावक के नाम में गलती होती है, तो वह बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर उसे सही करा सकते हैं.

पिछले 5 सालों में किस डेट को घोषित हुए रिजल्ट

2023 में 25 अप्रैल को, 2022 में 18 जून को, 2021 में 31 जुलाई को, 2020 में 27 जून को और 2019 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.