Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...

इस मशहूर निर्देशक और उनकी पत्नी की चाकू मारकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिली दोनों की लाश

38

ईरान के सबसे प्रमुख फिल्म निर्माताओं में से एक दारिउश मेहरजुई को लेकर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 83 वर्ष के फिल्म निर्माता दारियुश मेहरजुई और उनकी पत्नी वाहिदेह मोहम्मदीफर की उनके घर में चाकू मारकर हत्‍या कर दी। शनिवार शाम कपल को राजधानी तेहरान के पास उनके घर में खून से लथपथ घायल अवस्था में पाया गया था।

तेहरान के पास अल्बोरज प्रांत के मुख्य न्यायाधीश होसैन फाजेली के अनुसार, मेहरजुई ने अपनी बेटी को शनिवार रात के खाने के लिए कारज शहर में अपने घर आने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन डेढ़ घंटे बाद जब वह पहुंची तो उसे अपने मृत माता-पिता के शव मिले जिनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे।

वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया वहां पर किसी के जबरन घर में घुसने का कोई सुराग अभी नहीं मिला है। उनके घर के दरवाजों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कुछ निशान देखे गए हैं। पुलिस का मानना है कि वे हत्यारे से संबंधित हो सकते हैं।

वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, निर्माता और उनकी पत्नी की मौत के मामले में चार लोगों की पहचान की गई है और दो को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें, मेहरजुई को ईरानी न्यू वेव सिनेमा के संस्थापकों में से एक माना जाता था। उनकी सबसे उल्लेखनीय फिल्मों में ‘हैमौन’, ‘द काऊ’, ‘द पीयर ट्री’ और ‘लीला’ शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.