Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

करवा चौथ से पहले पुलिस ने सुलझाया पति-पत्नी का झगड़ा, दंपति ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

56

भांडेर। करवा चौथ पर्व से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच का मनमुटाव दूर कराकर भांडेर पुलिस ने दोनों को फिर से एक साथ कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों ने फिर से गृहस्थ जीवन खुशी बिताने का वादा किया। जानकारी के अनुसार आपसी गृहक्लेश एवं मनमुटाव की वजह से अलग रह रहे पति पत्नी को भांडेर टीआई डा.मोनिका मिश्रा ने थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग की।

पुलिस ने पति-पत्नी को मिलाया

इस दौरान पति पत्नी दोनों की सहमति से भांडेर थाने पर फिर से उन्हें मिलाया गया। तब पति पत्नी ने आपस में बात कर एक दूसरे को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाई और फिर से साथ में जीवन जीने की कसम ली। करवा चौथ पर्व के एक दिन पहले पति पत्नी को फिर से एक करने प्रयास को लेकर दंपत्ति ने पुलिस का धन्यवाद जताया। वहीं भांडेर थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा ने पुलिस स्टाफ के साथ दोनों को हमेशा साथ रहने की समझाइश देकर खुशी खुशी घर जाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.