Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

समेत 3 राज्य, 5 जिले और 10 थानों की पुलिस कर रही थी इस डॉन की तलाश, मोस्ट वांटेड गिरफ्तार..

40

बड़वानी। : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का मोस्ट वांटेड हथियारों का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। तीन राज्यों की पुलिस के साथ ही एनआईए(NIA) इस बदमाश की लगातार तलाश कर रही थी, तीन पिस्टल और तीन देसी कट्टे के साथ 3 कुख्यात हथियार तस्कर को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वरला पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पंजाब के दो कुख्यात आरोपी अवैध हथियार की डील के लिए आए हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से तीन पिस्टल और तीन देसी कट्टे मिले हैं।

वहीं घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति भाग गया जिसे पीछा कर पकड़ा गया। वह व्यक्ति श्याम उर्फ टोनी सिकलीगर जो हथियारों का एक बड़ा सौदागर है। जिसके विरुद्ध तीन राज्यों राजस्थान, हरियाणा और एमपी के 10 पुलिस थानों पर लगभग 21 अपराध पंजीबद्ध हैं। बीते वर्ष मई माह में एनआईए (NIA) की टीम द्वारा भी इसके संबंध में ग्राम उमर्ठी जाकर पूछताछ की गई थी, संबंधित सभी जांच एजेंसी और पुलिस थानों को अपराधी श्याम उर्फ टोनी सीकलीगर के बारे में सूचना दे दी गई है।

वहीं इस मामले में पंजाब के दो कुख्यात आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब निवासी परविंदर सिंह और अवतार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बड़वानी पुलिस ऑपरेशन 360 के तहत लगातार अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। उक्त तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर इनका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के नगद पुरुस्कार देने की घोषणा भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.