Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

खंडवा जिले के हरसूद के 2 लाख 28294 मतदाता करेंगे बैतूल के लिए वोटिंग

57

खंडवा। खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा के 2 लाख 28 हजार 294 मतदाता बैतूल लोकसभा के लिए वोटिंग करेंगे। हरसूद में 26 अप्रैल को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद 13 मई को खंडवा लोकसभा के लिए चुनाव होंगे। हरसूद विधानसभा में नामांकन से लेकर चुनाव कराने तक की पूरी जिम्मेदारी खंडवा जिला निर्वाचन को ही संपन्न करानी है। ऐसे में यह चुनाव एक तरह से जिला निर्वाचन के लिए रिहर्सल की तरह होगा।

लोकसभा चुनावों को लेकर जिले में हलचल बढ़ गई है। एक तरफ जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं तो वहीं दूसरी ओर निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हरसूद विधानसभा में 26 अप्रैल को बैतूल लोकसभा के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। 28 मार्च से शुरू हुआ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी।

हरसूद विधानसभा में मतदान के लिए 257 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 87 मतदान केंद्र क्रिटिकल है। 257 मतदान केंद्रों के लिए 51 रूट बनाए गए हैं। जबकि 28 सेक्टर रहेंगे। मतदान के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। हरसूद में 228294 मतदाताओं में 85 प्लस के मतदाताओं की संख्या 1204 है। जबकि दिव्यांग मतदाता 1917 है। दिव्यांग और 85 प्लस के ये मतदाता डाक मतपत्रों के माध्यम से अपना वोट डालेंगे। इन मतदातओं से डाक मतपत्रों से मतदान को लेकर सहमति पत्रक भरवा लिए गए हैं।

सबसे अधिक पुरुष मतदाता

हरसूद विधानसभा में सबसे अधिक पुरुष मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या यहां 117326 है।जबकि महिला मतदाता 110964 है। वहीं थर्ड जेंडर चार हैं। इस तरह 2 लाख 28 हजार 294 मतदाता यहां प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.