Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

इंदौर में जातिगत टिप्पणी करने वाली विजयवर्गीय समर्थक महिला ने मांगी माफी

69

इंदौर। बलाई समाज के कार्यक्रम में वैश्य, ब्राह्मण और ठाकुरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कैलाश विजयवर्गीय समर्थक लता मालवीय ने माफी मांगी है। शनिवार को माफी मांगते हुए महिला का वीडिया सामने आया। इसमें वे कह रही हैं कि मेरे शब्दों से अगर वैश्य, ब्राह्मण और ठाकुर समाज को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।

यह कहा था महिला ने

दो दिन पहले बलाई समाज के कार्यक्रम में लता मालवीय ने कहा था कि मेरे घर तो बनिया, ब्राह्मण, ठाकुर भी बर्तन मांजते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें यह सोचना है कि यहां से कैलाशजी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हमारे लिए तो मनोज परमार ही कैलाश विजयवर्गीय हैं। यह बयान इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कांग्रेस इसे भाजपा के खिलाफ प्रचार में इस्तेमाल कर रही थी।

करणी सेना ने जताई थी आपत्ति

इस बयान के बाद करणी सेना ने भी विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि ये शब्द अगर किसी पुरुष ने कहे होते तो हम बताते कि ठाकुर किस हद तक धोते हैं। उन्होंने महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की थी।

विजयवर्गीय ने परमार को बताया था महामंडलेश्वर

बलाई समाज के इसी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मनोज परमार को महामंडलेश्वर बता दिया था। उन्होंने कहा था कि वह ब्राह्मणों से ज्यादा श्लोक जानता है। इसे भी कांग्रेस इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल कर रही है।

कार्रवाई के लिए थाने पर देंगे आवेदन

सवर्ण समाज श्री परशुराम सेना, करणी सेना एवं वैश्य समाज के समाजजन 21अक्टूबर शाम 5 बजे मल्हारगंज थाने पर जाकर लता मालवीय के खिलाफ विवादित बयान देने पर कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.