Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

मौत का सामान बेचता था गैंग, लीडर थी 60 साल की महिला… गिरोह के साथ ऐसे हुई गिरफ्तार

20

राजस्थान से लगातार रोडवेज और प्राइवेट बसों से नशीले पदार्थो की तस्करी की खबरें सामने आ रही थीं. पुलिस के मुताबिक तस्करी करने वाले आरोपियों को दबोचने की कोशिश काफी समय से की जा रही थी. इसी कड़ी में उदयपुर पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग की लीडर एक 60 साल की महिला है.

प्रताप नगर के थाना अधिकारी के मुताबिक, इस गिरोह ने काफी समय से पुलिस की नाक में दम किया हुआ था. पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दिनों से कोशिश में जुटी हुई थी. साथ ही चुनाव के चलते सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इस दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली की देबारी काया हाईवे पर कुछ लोग नशीली वस्तुओ को लेकर जा रहे हैं. पुलिस बिना वक्त गंवाए हाइवे पर पहुंच गई और 60 साल की गैंग की सरगना समेत इन आरोपियों को दबोच लिया. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 123 किलो डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है.

60 साल की महिला करती थी गैंग को लीड

पकड़े गए आरोपियों में 60 साल की बलजीत कौर है. इसके अलावा चार महिलाएं, एक 19 साल का राहुल बेनीवाल और दूसरा हरियाणा का छत्तीसगढ़ से सूखा सिंह सरदार है. पुलिस के मुताबिक, इस गैंग की लीडर एक यही 60 साल की बुजुर्ग महिला थी, जो कि गैंग को लीड किया करती थी. ये आरोपी मंगलवाड चौराहे के पास कीर चौकी से 123 किलो डोडा चूरा खरीदकर और 14 बैगों में भरकर बस से देबारी काया ओवर ब्रिज पर पंजाब जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने इन्हें दबोच लिया.

क्या बताया गैंग की लीडर ने ?

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 5 महीने से सात बार उदयपुर के आसपास चित्तौड़ और मंगलवाड में आ चुके हैं और यहां से करीब 600 किलो डोडा चूरा खरीद कर ले जा चुके है. इसके बाद यह नशीली पदार्थ पंजाब और हरियाणा में उसे बेचा गया था.वहीं गैंग की सरगना बलजीत कौर पिछले कई सालों से पंजाब में नशीली पदार्थ बेच रही थी. बलजीत कौर पहले एमपी से नशीली पदार्थ खरीद कर लाती थी लेकिन वहां पर पुलिस की नाकेबंदी और गतिविधियां बढ़ने से वह मेवाड़ के रास्ते आने लगी और यहां से डोडा चुरा खरीद कर ले जाती थी. इस दौरान जब वह गैंग के साथ यहां से पंजाब और हरियाणा के लिए डोडा चूरा लेकर जा रही थी, पुलिस की टीम ने इन्हें दबोच लिया. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.