Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

बस कंडक्टर से इश्क, फिर शादी…प्रेग्नेंट हुई तो पता चली पति की सच्चाई, पहुंच गई सुसाइड करने

37

गुजरात के अहमदाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. मामला अहमदाबाद के रिवरफ्रंट का है. एक महिला यहां सुसाइड करने के मकसद से पहुंची थी. उसने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया. जैसे ही वह सुसाइड करने वाली थी, उसे बचा लिया गया.

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला ने आपबीती सुनाई. बताया कि वह मेघानीनगर की रहने वाली है. उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. जिसके बाद वो अकेले रह गई. इस दौरान उसकी नौकरी एक कंप्यूटर सेंटर में लग गई. कंप्यूटर सेंटर लाल दरवाजा इलाके में है. महिला वहां कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी करने लगी. रोजाना वह AMTS बस से लाल दरवाजा इलाके तक जाती थी.

इस दौरान उसकी दोस्ती AMTS बस के कंडक्टर से हो गई. कंडक्टर ने उसे अपना नाम सुरेश बताया. कहा कि उसे कोई भी परेशानी हो तो वो उससे बात कर सकती है. दोनों के बीच फिर बातचीत होने लगी और जल्द ही उनके बीच अफेयर भी शुरू हो गया.

इस दौरान कंडक्टर एक बाक उसे अहमदाबाद के जुहापुर में अपने परिचित के घर ले गया. वहां दोनों ने शादी कर ली. महिला जल्द ही प्रेग्नेंट भी हो गई. लेकिन बाद में उसे पता चला कि सुरेश का असली नाम तौसीफ है. उसने महिला से झूठ कहकर शादी की थी. यहां तक कि तौसीफ पहले से शादीशुदा भी था. उसके दो बच्चे भी हैं. महिला को जैसे ही तौसीफ की सच्चाई पता लगी, वो ये धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई.

वीडियो बनाकर करने चली थी सुसाइड

गुरुवार को वो रिवरफ्रंट पहुंची. उसने पहले एक वीडियो बनाया. फिर जैसे ही वो नदी में कूदने लगी तो कुछ लोगों ने उसे देख लिया. और सुसाइड करने से महिला को बचा लिया. लोगों ने उससे इसके पीछे की वजह पूछी तो महिला ने रो-रोकर अपने साथ हुए धोखे की दास्तां उन्हें सुनाई. फिर वो पुलिस स्टेशन गई और तौसीफ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. महिला ने कहा कि उसने तौसीफ को अपनी सच्चाई बताई थी. लेकिन तौसीफ ने उसे धोखा दिया.

आरोपी 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने महिला की तहरीर पर तौसीफ के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया लिया. तौसीफ को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 30 मार्च तक रिमांड पर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.