Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

भिंड पहुंचने पर जनआशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत, गृहमंत्री मिश्रा बोले- डाकुओं के नाम से बदनाम था जिला

48
भिंड । भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार-रविवार रात 12.30 बजे भिंड शहर पहुंची। शहर के अटेर रोड से लेकर खंडा रोड तक यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। बारिश के दौरान भी कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह दिखाई दिया। जनसभा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

दूसरे दिन रविवार दोपहर 12 बजे मेहगांव पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा की कमान प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने संभाल ली। यात्रा मेहगांव, गोहद, मौ होते हुए लहार पहुंची। देर शाम यात्रा ने दतिया जिले में प्रवेश किया। गोहद में आयोजित जनसभा के चलते ढाई घंटे तक यात्रा रुकी रही।

चंबल संभाग से कांग्रेस की जमानत जब्त- सिंधिया

शनिवार की रात 12 बजे जनआशीर्वाद यात्रा का भिंड शहर में प्रवेश हुआ। शहर के खंडा रोड पर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि चंबल संभाग से कांग्रेस की जमानत जब्त करने का संकल्प लें। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बार जिले की पांचों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलेगा। सभा से पहले आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रदेश अध्यक्ष बेरिकेड्स को लांघकर अंदर आए। सिंधिया भीड़ के बीच फंस गए। उन्हें बेरिकेड्स हटाकर आना पड़ा। मंच पर मौजूद नेताओं ने हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर खींचा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. अरविंद सिंह भदौरिया, भिंड विधायक संजीव सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, डा रमेश दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

पहले जिला डाकुओं के नाम से बदनाम था

मेहगांव में रविवार दोपहर 12 बजे जनआशीर्वाद यात्रा मेहगांव पहुंची। कृषि उपजमंडी, भिंड तिराह, गोरमी तिराह सहित यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद शिवशक्ति गार्डन में जनसभा आयोजित हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के समय जिला डाकुओं के नाम से बदनाम था, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई डाकू ही समाप्त हो गए।

भाजपा सरकार महिलाओं और किसानों का सम्मान करती है। मेहगांव में 45 मिनट में ही सभा समाप्त हो गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश चौधरी, सांसद संध्या राय, केपी सिंह, मायाराम शर्मा, अशोक भारद्वाज, राजेंद्र गुर्जर, नाथू गुर्जर, धीर सिंह, ममता भदौरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है…

दोपहर डेढ़ बजे जनआशीर्वाद यात्रा गोहद पहुंची। गोहद के बस स्टैंड पर जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। गीतकार एवं सांसद मनोज तिवारी ने मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है। मंदिर जब बन जाएगा तो सोच नजारा क्या होगा…। इस गीत को गाकर सभा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में तैयार हो रहे श्रीराम मंदिर का जिक्र भी किया।

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने प्रदेश में पहले से संचालित सभी लाभकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। इतना ही नहीं किसानों को भरोसा दिलाया था कि कर्जा काफ होगा, लेकिन एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। इस अवसर पर गाेहद से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य, पूर्व विधायक रणवीर जाटव सहित अन्य मौजूद रहे।

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान झलकियां –

  • गोहद में रविवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने कांग्रेसी पहुंचे। कांग्रेसी ने गोहद अटल चौराहे पर इकट्ठा हुए। इसके बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस गाड़ी में जबरन भरकर गोहद थाने में बंद कर दिया। जनसभा खत्म होने के बद उन्हें छोड़ दिया
  • शहर में शनिवार-रविवार की रात जनसभा के समापन के बाद अपने-अपने नेताओं की नारेबाजी को लेकर वर्तमान विधायक संजीव सिंह और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। इतना नहीं यात्रा का विरोध करने वाले एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष अंकित तोमर, सचिन द्ववेदी सहित अन्य कांग्रेसियों को उमरी ले जाया गया।
  • रविवार को मेहगांव में जनआशीर्वाद यात्रा पहुंचने से पहले लगाए जा रहे बैनर व होर्डिग्स को लेकर राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया और केपी सिंह के समर्थकों में झड़प हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.