Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

यहां सबसे ज्यादा होती है आत्महत्या, जानें कब से मनाया जा रहा ये दिवस

34

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में जैसे-जैसे लोगों का तनाव बढ़ रहा है, पूरे विश्व में ही आत्महत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी रही है। ऐसे में आत्महत्या जैसे घातक कदम को रोकने के लिए दुनियाभर में कई संगठन काम कर रहे हैं। हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day मनाया जाता है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आत्महत्या को रोकने और उसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य समस्या है आत्महत्या

आत्महत्या एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसमे मनोविकार की स्थिति चरम स्तर तक पहुंच जाती है और इस दौरान व्यक्ति अपने जीवन को खत्म करने की कोशिश करता है। World Suicide Prevention Day पर आत्महत्या होने के लक्षणों की पहचान, बचाव और सहयोग आदि को बढ़ाने के लिए दुनियाभर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

जानें क्या है इस साल की थीम

World Suicide Prevention Day कार्यक्रम के लिए इस साल “क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन” थीम घोषित की है, जिसमें किसी कार्रवाई के माध्यम से आशा पैदा करना और आत्महत्या के विचार को टालने पर चर्चा होगी। साथ ही समाज में आत्महत्या के प्रभावों पर भी चर्चा होगी। आत्महत्या के समाज और परिवार को क्या प्रभाव होता है और उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर भी विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने आत्महत्या को रोकने के लिए गैर सरकारी संगठन और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर World Suicide Prevention Day मनाने की पहल थी थी और साल 2004 में सबसे पहले World Suicide Prevention Plan की शुरुआत हुई। इसके बाद हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।

दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा आत्महत्या

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में दक्षिण कोरिया एक ऐसा देश है, जहां लोग सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं। दक्षिण कोरिया में आत्महत्या करने वालों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.