Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुड फ्राइडे से पहले बाजार ने किया मालामाल, कुछ ही घंटो में हो गई 2.74 लाख करोड़ की कमाई

28

वित्त वर्ष के आखिरी दिन और गुड फ्राइडे से पहले शेयर बाजार गुलजार है. गुड फ्राइडे से पहले ही शेयर बाजार निवेशकों को गुड न्यूज मिली है. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स दोपहर एक बजे करीब 900 अंक से ज्यादा उछलकर 73899.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं एनएसई निफ्टी 270 अंक बढ़कर 22401.55 अंक पर कारोबार कर रहा है. बाजार की इस तेजी के बीच शेयर बाजार के निवेशकों ने कारोबार शुरू होने के कुछ ही घंटों में 2.74 लाख करोड़ कमा डाले हैं.

इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और इंफोसिस के शेयर मुनाफे में रहे हैं. वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट आई है. शेयर बाजार में तेजी के बीच आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है.

निवेशकों की हुई 2.74 लाख करोड़ की कमाई

इससे पहले कल यानी 27 मार्च 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,83,64,900.22 करोड़ रुपये था. आज बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से 23 ग्रीन जोन में हैं. बीएसई पर आज 2239 शेयरों की ट्रेडिंग

इस कारण जोश में है बाजार

ग्लोबल मार्केट में तेजी

ग्लोबल पीयर्स में तेजी ने घरेलू इक्विटी मार्केट्स में तेजी का सपोर्ट किया. अमेरिकी शेयर मार्केट इंडेक्स बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें एसएंडपी 500 ने समापन रिकॉर्ड बनाया.डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 477.75 अंक या 1.22% बढ़कर 39,760.08 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 44.91 अंक या 0.86% उछलकर 5,248.49 पर पहुंच गया. नैस्डैक कंपोजिट 83.82 अंक या 0.51% बढ़कर 16,399.52 पर बंद हुआ.

दिग्गज कंपनियों से मिला सपोर्ट

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हीरो मोटोकॉर्प, JSW स्टील और ICICI बैंक जैसे इंडेक्स हैवीवेट शेयरों में तेजी ने निफ्टी 50 को 22,300 के स्तर से ऊपर उठा दिया. निफ्टी 50 में शामिल 45 शेयरों में तेजी रही, जबकि 5 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

स्ट्रांग मैक्रो इकोनॉमिक डेटा

मॉर्गन स्टेनली ने FY2024-25 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान अपने पिछले अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया, जो वर्तमान वित्तीय चक्र की पहचान के रूप में देश की ताकत और स्थिरता को उजागर करता है.

FII की खरीदारी का असर

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शेयर मार्केट में मजबूत खरीदारी रुचि जारी रखी, जो सकारात्मक धारणा का संकेत है. FII ने नेट 2,170.32 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 27 मार्च को 1,197.61 करोड़ के शेयर खरीदे. एनएसई के अनंतिम आंकड़ों से इसके बारे में जानकारी हुई है.

हो रही है. इनमें से 1589 शेयर मजबूत दिखाई दे रहे हैं. आज बैंकिंग, फार्मा और आईटी शेयरों में ज्यादा उछाल देखा जा रहा है. फाइनेंशियल ईयर के आखिरी दिन निवेशकों पर बाजार मेहरबान रहा और निवेशकों ने इससे शुरूआती दौर में ही 2.74 लाख करोड़ की कमाई कर डाली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.