Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ... इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह... भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा

Google को पड़ा Youtube Video हटाना भारी! अब 4 हफ्ते में देना होगा जवाब

59

Google के पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube ने हाल ही में 90 लाख से ज्यादा वीडियो को रिमूव किया है. यूट्यूब के इस कदम का सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ा है क्योंकि यूट्यूब ने भारत में बने 22 लाख 50 हजार से भी ज्यादा वीडियो रिमूव किए हैं. इतना ही नहीं, बिना कारण बताए Youtube ने अकाउंट भी सस्पेंड किए हैं और अब इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने गूगल और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है.

मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और गूगल को नोटिस जारी कर चार हफ्तों में जवाब देने के लिए कहा है. यूट्यूब के इस कदम ने तूल पकड़ लिया है, याचिकाकर्ता के वकील शशांक शेखर झा ने हाईकोर्ट की बेंच के सामने अपनी बात को रखते हुए कहा कि यह भारतीय संविधान में नागरिकों को दिए गए मूल अधिकार का बड़ा मुद्दा है.

याचिकाकर्ता के वकील शशांक शेखर झा ने हाईकोर्ट में गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अतिक्रमण किए जाने जैसा है. गूगल द्वारा यूट्यूब अकाउंट को बिना कारण गलत तरीके से सस्पेंड किया जाना गलत है. शशांक शेखर झा ने कहा कि गूगल अपनी मनमानी कर रहा है और ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है, ऐसा हर दिन भारतीय यूट्यूबर्स के साथ हो रहा है.

याचिकाकर्ता के वकील शशांक शेखर झा की दलीलों के बाद अब हाईकोर्ट ने गूगल और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब तलब किया है. गूगल और केंद्र सरकार के पास जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय है. गूगल और केंद्र सरकार से जवाब आने के बाद मामले पर आगे सुनवाई की जाएगी.

क्यों हटाए गए वीडियो और टॉप 3 में कौन से देश?

गूगल ने हाल ही में ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुल 30 देशों में लाखों वीडियो हटाए गए हैं. साथ ही यह भी बताया गया है कि सबसे ज्यादा वीडियो भारतीय अकाउंट (22,54,902 वीडियो) से रिमूव किए गए हैं.

भारत के बाद दूसरे नंबर पर सिंगापुर है जहां 12.40 लाख वीडियो रिमूव हुए हैं. तीसरे पायदान पर अमेरिका है जहां 7.80 लाख वीडियो रिमूव हुए हैं. बहुत से लोगों के ज़हन में ये सवाल घूम रहा होगा कि आखिर यूट्यूब ने इतनी बड़ी कार्रवाई आखिर की क्यों है? बता दें कि Youtube की कम्युनिटी गाइडलांइस का उल्लंघन करने के मामले में इन वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाया गया है.

कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण जो भी वीडियो प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है वह पूरी तरह से हट जाएगा. इसका मतलब यह है आप चाहे दुनिया के किसी भी जगह से वीडियो को खोलने की कोशिश करेंगे तो वीडियो ओपन ही नहीं होगा.

Youtube Community Guidelines: इस तरह के कंटेंट पर होती हैकार्रवाई

  • चाइल्ड सेफ्टी,सेक्शुअल कंटेंट, न्यूडिटी और सुसाइड या फिर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले सेंसिटिव कंटेंट पर कार्रवाई की जाती है.
  • साइबर बुलिंग, शोषण, हिंसक क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन, हेट स्पीच और हिंसक कंटेंट शेयर करने वाले अकाउंट और वीडियो पर भी कार्रवाई होती है.
  • गुमराह करने वाली जानकारी परोसने वाले अकाउंट और वीडियो पर भी कार्रवाई की जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.