Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्...

‘जेल से गैंगस्टर और डॉन चलाते हैं गैंग’, सीएम डॉ मोहन यादव ने केजरीवाल पर साधा निशाना

26

बड़वानी : मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बड़वानी दौरे पर है और आज कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए अबकी बार 400 पार का नारा भी लगाया।

मोदी है तो मुमकिन है : सीएम यादव

 बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज बड़वानी जिले के दौरे पर है। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन के दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्य की उपलब्धियां बताई। सीएम यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा लगाते हुए कहा आज देश जिस दिशा में तेज बढ़ रहा है वह दुनिया देख रही है। इस दौरान उन्होंने मोदी की गारंटी और मोदी है तो मुमकिन है की बात लोगों के बीच दोहराई।

सीएम यादव ने केजरीवाल पर साधा निशाना

वहीं अपने संबोधन के दौरान डॉ मोहन यादव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर के जेल से सरकार चलाने की फैसले पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार तो जनता के बीच जाकर चलाई जाती है जेल से तो गैंगस्टर और डान अपने गैंग चलते हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहते थे मैं कभी सुरक्षा नहीं लूंगा सबसे ज्यादा सुरक्षा ली। मैं कभी सरकारी मकान नहीं लूंगा सबसे बड़ा मकान लिया, मैं कभी भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं दूंगा उनके दो-दो मंत्री जेल में बंद हुए। आज तक उनको पार्टी से बाहर नहीं किया अब तो खुद भी बंद हो गए मुख्यमंत्री होकर बड़ी-बड़ी बात करते थे। अब जेल में बंद है। मुख्यमंत्री होकर जेल जाना दुर्भाग्य की बात है। ऐसे लोगों के लिए समाज में जागृति की जरूरत है। इनके पीछे कांग्रेस के लोग खड़े हैं और कह रहे है। गलत हो गया, गलत हो गया। ऐसा नहीं है आपने वह मुहावरा सूना होगा न चोर चोर मसोरे भाई ये वही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.