Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय भोपाल दौरे के निजी कार्यक्रम की तस्वीरें बनीं सियासी घ... मंडला में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी: अधिकारियों की निकाली प्रतीक... उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में गधे ने तोड़े कीमत के सारे रिकॉर्ड: घोड़े से भी महंगा बिका गधा, 26 ... जबलपुर में असली और नकली किन्नरों के बीच छिड़ा बड़ा विवाद: जान बचाने के लिए तालाब में कूदा युवक, मौके... मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलों पर काबिज नेताओं और संस्थाओं पर करोड़ों का किराया बकाया: संपदा संचालनाल... उत्तर प्रदेश की बिरहा गायिका रुचि यादव के वायरल वीडियो पर गरमाया माहौल: भगवान शिव और विष्णु पर कथित ... मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत: गले में कस मिला क्लच वायर क... इंदौर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का दुस्साहस: बारात में ढोलक बजा रहे युवक को लगे बंदूक के... उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद: पिछले हिस्से का प्लास्टर गिरने और दर... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जारी किया 'पीडीए प्रणपत्र': बेटी के जन्म पर स...

महिलाओं को 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर, बीजेपी ने कर दी घोषणा

60

जयपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो वहीं एक दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज सुबह 12 बजे प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर पर संकल्प पत्र का विमोचन किया। बता दें कि जेपी नड्डा का दोपहर बाद महुआ और सिकराय में जनसभा को संबोधिक करने का कार्यक्रम है। जेपी नड्डा देर रात जयपुर में भी मीटिंग ले सकते हैं।

भाजपा ने वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार करवाई जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी। वहीं मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं के बाद फ्री स्कूटी दी जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के रिकॉर्ड बने हैं। वृद्ध पेंशन योजना में भी 450 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार का 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट फैमिली से रिसीव हुआ है, यह बताता है कि कांग्रेस किस तरह से परिवारवाद-भ्रष्टाचार को बढ़ाती है। पीएम उज्जवला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.