Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

ओम प्रकाश राजभर बोले- दोषी पाए जाने पर ही हुई है केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई

39

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि सत्ता में रहकर देश और प्रदेश के धन का दुरुपयोग हुआ है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर कार्रवाई जांच में दोषी पाए जाने पर ही हो रही है। राजभर ने अपना दल कमेरा वादी की नेता पल्लवी पटेल के एनडीए में आने के सवाल पर कहा कि पटेल का एनडीए में स्वागत है।

जिले के मीरन गंज स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा ‘‘ यह अदालत का काम है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) अपना काम कर रही है। इडी स्वायत्त एजेंसी है । विपक्ष के पास दूसरा कोई काम नहीं है आरोप के सिवाय। इडी , सीबीआई आपके यहां क्यों नहीं जाती। आम आदमी के पास क्यों नहीं जाती।” उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्ता में रहकर देश और प्रदेश के धन का दुरुपयोग हुआ है, केजरीवाल पर जांच में दोषी पाए जाने पर ही कारर्वाई हो रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के खिलाफ कारर्वाई क्यों नहीं हो जाती । वहीं अपना दल कमेरा वादी का विपक्षी गठबंधन इंडिया से गठबंधन टूटने के बाद नेता पल्लवी पटेल के एनडीए में आने के सवाल पर राजभर ने कहा है कि पटेल का एनडीए में स्वागत है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव किसी को साथ लेकर चलना नही चाहते । अखिलेश पिछड़े वर्ग, दलित समाज और अल्पसंख्यक समाज के नेता को नेता नही बनने देना चाहते हैं । उन्हें अपने पीछे काम कराना चाहते हैं । चाहे वो जयंत चौधरी, ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान , स्वामी प्रसाद मौर्य हों या पल्लवी पटेल हों । सब लोग एक ही बात कह रहे हैं तो सपा के नेता पिछड़े वर्ग, दलित समाज और मुसलमान वर्ग को धोखा देने का कार्य कर रहे हैं , यही वजह है कि सब लोग उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करने पर हाय तौबा मचाने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास दूसरा कोई काम नहीं है ,केवल यही काम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.