Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

‘भाजपा को सत्ता के दुरुपयोग की कीमत चुकानी पड़ेगी’, शरद पवार बोले- हम केजरीवाल के साथ खड़े रहेंगे

45

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की शुक्रवार को निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘शक्ति के दुरुपयोग” की कीमत चुकानी पड़ेगी। पवार ने महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोग चुनाव में उसी तरह अपनी सामूहिक शक्ति दिखाएंगे जिस तहत उन्होंने आपातकाल के दौरान दिखाई थी।

विपक्ष का आवाज को दबा रही सरकार 
शरद पवार (83) ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं ने आलोचना की। राकांपा (एसपी) के प्रमुख ने कहा, ‘‘कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। खातों से लेन-देन पर रोक लगाए जाने से पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान के लिए वित्तीय प्रबंधन प्रभावित हुआ। यह दर्शाता है कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इतनी बड़ी कार्रवाई पहले कभी नहीं की गई।”

केंद्रीय एजेंसी का हो रहा इस्तेमाल
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यों के कुछ प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय जैसी विभिन्न केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने (झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया, जो आदिवासी वर्ग से हैं। अब (दिल्ली) शराब नीति से जुड़े एक मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमें उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई किए जाने की आशंका है।” पवार ने कहा कि शराब नीति पर फैसला दिल्ली सरकार की राज्य कैबिनेट ने किया था और राज्य के लिए नीतियां बनाना उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी नीति को लेकर एक मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करना गलत है।

हम केजरीवाल के पीछे मजबूती से खड़े रहेंगे
पवार ने कहा, ‘‘आज भाजपा इस हद तक चली गई है कि एक मुख्यमंत्री को सत्ता का दुरुपयोग करके गिरफ्तार कर लिया गया है।” उन्होंने कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में होंगे लेकिन अब चिंता का माहौल है। पवार ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक के तौर पर निंदा करता हूं। हम केजरीवाल के पीछे मजबूती से खड़े रहेंगे।” यह पूछे जाने पर कि क्या ‘आप’ नेता के खिलाफ कार्रवाई का लोकसभा चुनाव में भाजपा पर उल्टा असर पड़ेगा, पवार ने कहा, ‘‘शत प्रतिशत। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। वह तीन बार मुख्यमंत्री बने। उन्हें जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.