Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर, भाई पर मढ़ दिए बदायूं मर्डर केस के सारे आरोप

36

बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी जावेद ने बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया है. उससे पुलिस ने कई सवाल किए. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में जावेद ने उस दिन मर्डर वाले घर के नीचे होने से इनकार किया. कहा कि वो दुकान बंद करके सीधे अपने घर चला गया था. जावेद ने दोनों बच्चों की हत्या का आरोप अपने ही भाई पर मढ़ दिया, जो कि पहले ही पुलिस एनकाउंट में मारा जा चुका है.

जावेद ने कहा कि साजिद ने मुझे कुछ नहीं बताया था कि वो संगीता के घर क्यों जा रहा है. साजिद ने जो किया है उससे मेरा कोई संबंध नहीं है. साजिद मेरा भाई है लेकिन वो मुझे कुछ नहीं बताता था. वो कभी-कभी छोटी बात लोगों से लड़ाई तो कर लेता था. बाकी वो इतना बड़ा कांड कर देगा, इसका मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. जावेद ने सरेंडर करने की वजह भी पुलिस को बताई. कहा कि बदायूं मर्डर केस में मेरा भी नाम आ रहा था. मैं डर गया था. इसलिए दिल्ली चला गया. लेकिन तब एक जानकार ने मुझे समझाया कि अगर मैंने सरेंडर नहीं किया तो साजिद की तरह मेरा भी एनकाउंटर हो जाएगा.

देर रात किया जावेद ने सरेंडर

बता दें, मंगलवार को दो बच्चों आयुष और अहान की हत्या के बाद पुलिस ने साजिद को तो एनकाउंटर में मार गिराया था. लेकिन जावेद मौके से फरार था. उसने देर रात बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया. सरेंडर से पहले जावेद का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया. वीडियो में जावेद ने कहा कि उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है. जो कुछ भी किया साजिद ने ही किया है. जावेद ने कहा, ”मैं पहले ही सरेंडर के लिए बदायूं जा रहा था. लेकिन वहां बहुत सारी पब्लिक थी. इस डर से मैं दिल्ली चला गया. फिर वहां से बरेली आया. यहां मैं सरेंडर करने ही आया हूं. मैं चाहता हूं कि मुझे पुलिस को सौंप दिया जाए.”

‘मुझे मैसेज से पता चला मर्डर का’

जावेद ने कहा, ”जिस घर में मर्डर हुआ, उनसे हमारे बहुत ही अच्छे ताल्लुकात हैं. मुझे नहीं पता कि साजिद ने ऐसा क्यों किया. मुझे खुद इस बारे में बाद में पता चला. मुझे मोबाइल पर मैसेज मिले कि साजिद ने कांड कर दिया है. जिसके बाद से मैं डर गया. अब आप लोगों के ऊपर है. चाहे तो मुझे मार दो या पुलिस के हवाले कर दो.”

फिलहाल जावेद पुलिस की गिरफ्त में है. उससे पूछताछ जारी है. तो वहीं, मृतक बच्चों के परिवार का कहना है कि जावेद भी साजिद के साथ ही मर्डर वाले दिन उनके घर आया था. मृतक आयुष और अहान की मां ने संगीता ने बताया, ”जावेद भी उस रोज उनके घर आया था. हालांकि, वो गेट के बाहर ही खड़ा था. साजिद ने मुझसे पांच हजार रुपये मांगे. जैसे ही मैं कमरे में पैसे लेने गई तो साजिद मेरे बच्चों को छत पर ले गया. बाद में उसने मेरे बच्चों को मार डाला.” फिलहाल पुलिस आरोपी जावेद से पूछताछ कर रही है. आगामी कार्रवाई मामले में जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.