Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ...

ED टीम ने अरविंद केजरीवाल का फोन किया जब्त, सीएम हाउस में सर्च ऑपरेशन जारी

36

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर ईडी पहुंची टीम ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी है.इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची है. वह बंगले की तलाशी भी ले सकती है. वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि ये सीएम की गिरफ्तारी की तैयारी है. उधर आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. टीम ने सीएम केजरीवाल का फोन जब्त कर लिया है.

दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से फौरी राहत की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इसके अलावा दो सप्ताह में ईडी से जवाब देने को कहा था. उधर सीएम आवास पर ईडी की टीम पहुंचते ही आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. माना जा रहा है कि लीगल टीम हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर कर सकती है.

अरविंंद केजरीवाल से ED की पूछताछ जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

  • ED टीम ने अरविंंद केजरीवाल का फोन जब्त कर लिया है, घर के डिजिटल गैजेट की जानकारी ली जा रही है.
  • दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि सीएम हाउस के फोन बंद हैं, सभी फोन एक्सेस रोक दिए गए हैं.
  • ED की एक और टीम अरविंंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है. यह टीम क्यों पहुंची है अभी तक यह साफ नहीं हो सका है.
  • सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स के साथ रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है.
  • दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएम अरविंंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की साजिश है.
  • आम आदमी पार्टी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट को ईमल किया है, इस ईमेल में सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई है.

आतिशी बोलीं सीएम को जेल भेजने की साजिश

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि ईडी टीम का सीएम आवास पर पहुंचना एक सोची समझी साजिश है, सरकार चुनाव से पहले दिल्ली सीएम को गिरफ्तार करना चाहती है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी सीएम से बातचीत नहीं हुई है.

सौरभ भारद्वाज को गेट पर रोका

सीएम अरविंंद केजरीवाल के घर ईडी टीम पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज भी सीएम आवास पर पहुंचे, हालांकि अधिकारियों ने उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया. सौरभ भारद्वाज को सीएम आवास के बाहर ही रोक लिया गया है. सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. ये सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी है.

दिल्ली सीएम आवास पर आने-जाने वाले रास्ते बंद

ईडी की टीम ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस टीम ने सीएम आवास की ओर आने जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है. सीएम बंगले के बाहर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

8 से 10 अधिकारियों की टीम

हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दिए जाने के इनकार के बाद देर शाम ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची. टीम से ईडी के 8 से 10 अधिकारी हैं, माना जा रहा है कि टीम पहले सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. टीम के पहुंचने के बाद से केजरीवाल के आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी दिल्ली सीएम आवास के बाहर मौजूद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.