Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक...

निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा ने थामा BJP का हाथ, BSP सांसद भी हुई भाजपा में शामिल

51

लखनऊ: निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गई हैं…इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की लालगंज से सांसद संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ था लिया है। गांधी आजाद की पुत्रवधु संगीता आजाद और उनके पति पार्टी में शामिल हो गए हैं।

आपको बता दें कि बसपा सासंद संगीता आजाद ने दिल्ली BJP मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।  इसके साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। वहीं इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा ने सालों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था।

संगीता आजाद के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनो में आज आजाद मान रही होंगी जो पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इनके क्षमता का पूरा उपयोग होगा और बीजेपी जब नारी शक्ति के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रही हो ऐसे में सीमा जैसे लोगों का उपयोग पार्टी करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.