Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

PM Modi Mann Ki Baat: 25 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे साल की पहली ‘मन की बात’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की मेगा तैयारी

26

रामगढ़: दयाल स्टील फैक्ट्री में लूट की वारदात का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में चोर गिरोह के सात सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये नगद, एक देशी कट्टा, दो कारतूस, छह मोबाइल, तांबा का तार बरामद किया गया है. साथ ही एक टाटा मैजिक और एक बोलोरो वाहन जब्त किया गया है. इसकी पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की है.

एसपी ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. अपराधी फैक्ट्री की चहारदीवारी में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए थे और सुरक्षा गार्ड को पिस्टल का भय दिखाकर बंधक बना लिया था और 20-25 लाख रुपये के कॉपर वायर सहित अन्य कीमती सामान चार पहिया वाहन में लोड कर फरार हो गए थे.

घटना के बाद रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की और उनकी गतिविधि पर नजर रखना शुरू किया.

वाहन चेकिंग अभियान में पकड़े गए अपराधी

इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दयाल स्टील फैक्ट्री लूटकांड में शामिल अपराधी एनएच-23 के बारलौग छतरमांडु क्षेत्र से होते हुए कुज्जू की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छतरमांडु के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने पीछा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और बोलेरो को जब्त कर लिया.

अपराधियों की निशानदेही पर लूट का सामान बरामद

पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि नगद राशि दयाल स्टील फैक्ट्री से लूटे गए सामान को बेचकर प्राप्त की गई थी. अभियुक्तों की निशानदेही पर हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र से भी लूट का सामान बरामद किया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का है आपराधिक इतिहास

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि यह अंतर जिलास्तरीय चोर हैं, जो हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो के बंद पड़े प्लांट और गोदाम को निशाना बनाते हैं. उन्होंने बताया कि पकड़े गए कई चोरों का आपराधिक इतिहास भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.