Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

Hazaribagh से पैदल चलकर CM आवास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, रामनवमी पर राम रथ यात्रा को निकालने की लेंगे अनुमति

76

Hazaribagh: झारखंड में रामनवमी हजारीबाग (Hazaribagh) के रामनवमी त्योहार का महत्व अंतरराष्ट्रीय है। इसलिए इसे राजकीय त्योहार का दर्जा दिया जाए, सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर हजारीबाग से पैदल चलकर प्रतिनिधिमंडल CM आवास पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि राजधानी से मात्र 42 km की दूरी पर स्थित महूदि गांव में पिछले 40 वर्षों से राम रथ यात्रा को रोका गया है और इस रथ यात्रा को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा इस कदर बैरिकेडिंग की जाती है कि उस तरह की बैरिकेडिंग पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आलम ये है कि महूदि गांव के लोग आतंक में जीते हैं। उन्हें लगता है कि रामनवमी का त्योहार न आए तो अच्छा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 1984 से वहां रामनवमी पर राम रथ यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस प्रतिबंध को समाप्त कर 1984 के पहले की स्थिति को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि महूदी में राम उत्सव मनाने की इजाजत दी जाए। इसके साथ ही रामनवमी पर धारा 144 नहीं लगाया जाए और DJ बजाने की इजाजत दी जाए।

एक राम भक्त अमन कुमार ने कहा कि बड़कागांव से 24 किलोमीटर दूर महूदी में राम उत्सव मनाने के लिए लोग रोते हैं। वहां के वर्तमान जिला प्रशासन, विधायक, नेताओं द्वारा हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करके ये बोला जाता है कि दंगा हो जाएगा। लॉ एंड ऑर्डर खराब हो जाएगा और वहां शोभायात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी जाती है। हम यहां सीएम चंपाई से मिलने पहुंचे हैं। उनसे फेस टू फेस मिलेंगे और अपनी बातों को रखेंगे। कहेंगे कि बड़कागांव महुदी में रामनवमी की श्री राम शोभायात्रा पर लगा प्रतिबंध अविलंब समाप्त किया जाए। डीजे को लेकर रामभक्तों पर दर्ज एफआईआर खारिज की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.