Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर

सनातन संस्कृति से ओतप्रोत होगी चैतीचांद शोभायात्रा, भगवान श्री राम एवं झूलेलालजी के दर्शन होंगे

15

 संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में इस बार भी भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस यानि चैतीचांद परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम एवं भगवान झूलेलाल के दशर्न कराए जाएंगे।

सिंधु समाज की बैठक में महोत्सव की रूपरेखा बनाई गई। समाज के महासचिव भरत आसवानी एवं हरीश मेहरचंदानी ने बैठक में शोभायात्रा के स्वरूप पर प्रकाश डाला। थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी को सर्वसम्मति से इसके लिए संयोजक मनोनीत किया गया है। शोभायात्रा में संत लाल साईं सहित यहां के आध्यात्मिक गुरूजन भी शामिल होंगे। 10 अप्रैल को सिंधी दिवस मनाया जाता है। संयोग से इस बार सिंधी दिवस पर ही चेतीचांद होने से श्रद्धालुओं में खुशी है।

रथ पर सवार होंगे भगवान

महासचिव भारत आसवानी ने बताया कि भव्य यात्रा में जहां रथ पर सवार भगवान झूलेलाल की सवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी वहीं इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र, सीता माता, लक्ष्मण तथा बजरंगबली की शानदार झांकी के दर्शन भी होंगे। महान संत दादा साधु टीएल वासवानी, अमर शहीद भगत कंवरराम साहब, शंकर भगवान, साई बाबा, कृष्ण मुरारी, विष्णु भगवान, अमर बलिदानी हेमू कालानी ,परमहंस संत हिरदाराम साहब की झांकियाें के दर्शन भी होंगे। शोभायात्रा को भव्य रूप देने हेतु की रूपरेखा बनाई गई। शोभायात्रा के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेगा।बैठक में कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल इसरानी, भारत आसवानी, हरीश मेहरचंदनी, दयाल दौलतानी, चंद्र प्रकाश इसरानी, नरेश तोलानी, राजेश बेलानी, नारायण दास तोलानी, मनोहर विधानी नरेश पारदासानी, लोकूमल आसवानी ,माधवदास पारदासानी, गुरदास रामचंदानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.