Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भारत पहुंचे 8 नए चीते, मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में किया जाएगा रिलीज

32

श्योपुर: बोत्सवाना से आठ चीते कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाने के लिए आए. बोत्सवाना से आए इस बैच में छह मादा और दो नर चीते थे, जिन्हें इंडियन एयर फोर्स के हवाई जहाज़ से ग्वालियर लाया गया. इन्हें कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा जाएगा. इन चीतों को बोत्सवाना से स्पेशल पिंजरों में सुरक्षित तरीके से लाया गया था.

आज शनिवार सुबह वायुसेना का विशेष विमान ग्वालियर एयरबेस के रनवे पर उतरा. यहां आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं और शुरुआती हेल्थ चेकअप किया गया. इसके बाद इन विशेष मेहमानों को उनके सफर के अंतिम चरण के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया. उन्हें एयर फ़ोर्स के हेलीकॉप्टर से कूनो पहुंचाया जाएगा और फिर बाड़े में छोड़ा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.