Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल

17

बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सूबे में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की एक सीट पर अड़े हैं. उन्होंने साफ कहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सीट दी जानी चाहिए.

मांझी ने बीजेपी को राज्यसभा सीट के संबंध में किए गए पूर्व वादे की याद दिलाई है. मांझी ने दावा किया कि एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था.

‘एक राज्यसभा सीट तो मिलनी ही चाहिए’

2015 में अपनी पार्टी बनाने वाले मांझी ने शनिवार को गयाजी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले, बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने हमें लोकसभा में दो और राज्यसभा में एक सीट देने का वादा किया था. लेकिन हमें केवल एक लोकसभा सीट मिली, और हमने उसे एनडीए के लिए जीता.उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट को लेकर किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए कोई मांग नहीं कर रहा हूं, लेकिन हमारी पार्टी को कम से कम एक राज्यसभा सीट तो मिलनी ही चाहिए.

16 मार्च को चुनाव होंगे

चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी, जिनमें से तीन पर सत्ताधारी एनडीए का कब्जा है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन होगी. उम्मीदवारों को 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी. 16 मार्च को चुनाव होंगे.

पांच सीटें अप्रैल में खाली होंगी

बिहार में राज्यसभा की कुल 16 सीटों में से पांच सीटें अप्रैल में खाली होंगी, जिनके लिए चुनाव होंगे. ये पांच सीटें हैं जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह और राम नाथ ठाकुर, आरजेडी के प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह, और एनडीए के घटक दल आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा की हैं. कुशवाहा पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जो बीजेपी की मदद से 2025 में राज्यसभा में पहुंचे थे. राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी के पास केवल 25 विधायक हैं, जो राज्यसभा सीट बरकरार रखने के लिए अपर्याप्त हैं.

एनडीए ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की

एनडीए ने अभी तक संसद के उच्च सदन के चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है. इस बीच, सूत्रों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन एआईएमआईएम और बसपा के समर्थन पर निर्भर है, जिनके साथ उसका कभी गठबंधन नहीं रहा है, ताकि पांच राज्यसभा सीटों में से एक सीट जीत सके.

आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस, सीपीआई (एमएल) और सीपीआई (एम) के अलावा नवगठित आईआईपी भी शामिल है, के पास 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में केवल 35 सदस्य हैं, जो राज्यसभा में सीट पाने के लिए आवश्यक न्यूनतम संख्या से छह कम हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.