Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से अवैध धान खपाने के अवैध खेल प... कांकेर के करप स्थित सरकारी गोदाम में कीड़े लगे चावल की सप्लाई का वीडियो वायरल, गुणवत्ता पर खड़े हुए ... रायपुर में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का बयान, कहा— कांग्रेस ने परि... कबीरधाम के कोदवागोड़ान गांव में आयोजित हुआ भव्य दीपावली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों... कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती में खुली बड़ी धांधल... अबूझमाड़ की वादियों में छिपा अनमोल रत्न बना आदिंगपार का झरना, नक्सलवाद के खात्मे के बाद पर्यटकों की ... छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, तीसरे दिन काली साड़ी और क... सुहेला के सेवा संकल्प तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जिले को मिले 459.45 करोड़ र... महासमुंद के पिरदा धान खरीदी केंद्र में अब तक नहीं शुरू हुई खरीदी, कर्मचारियों की तैनाती न होने से खु... नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के बस्तर में शांति का माहौल, आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों की सूचना पर लगातार म...

सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का डंका, फॉलोवर्स के मामले में 5वां स्थान, टॉप 5 में ये राज्य शामिल

125

सोशल मीडिया पर पुलिस की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या में बिहार पुलिस टॉप-5 की सूची में पांचवे नंबर पर अपना स्थान बनाए हुए है. वहीं प्रदेश के सरकारी विभागों के फॉलोअर्स के मामले में बिहार पुलिस पहले नंबर पर है. बिहार पुलिस की अन्य राज्यों की तुलना में एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 1.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. केरल पुलिस पहले स्थान पर बनी हुई है.

बिहार पुलिस के द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार फेसबुक पर बिहार पुलिस सात लाख 12 हजार फॉलोवर्स के साथ देश की अन्य राज्यों की पुलिस की तुलना में तीसरे नंबर पर है. बिहार पुलिस के फेसबुक पेज की रीच 90 लाख 30 हजार थी, साथ ही फॉलोअर्स की संख्या में 60 हजार 893 की वृद्धि हुई है. बिहार पुलिस के इंस्टाग्राम की रीच 23 लाख से अधिक रही एवं फॉलोअर्स की संख्या में 10,146 की वृद्धि हुई है. वहीं एक्स की रीच बीते जून माह में 30 लाख से अधिक रही.

बिहार पुलिस के लाखों में फॉलोअर्स

बिहार पुलिस द्वारा बताया गया है कि प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के साथ अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण आम लोगों का बिहार पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है. परिणामस्वरूप, प्रदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर अन्य सरकारी विभाग/संस्थाओं के मुकाबले अब बिहार पुलिस सबसे अधिक फॉलोअर किए जाने वाला सरकारी संस्थान बन गया है. फेसबुक, इंस्टाग्राम व X (ट्विटर) पर लगभग 13 लाख 8 हजार फॉलोअर्स के साथ बिहार पुलिस अब राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है. इन तीनों प्लेटफॉर्मेंस पर फॉलोअर्स की संख्या को देखा जाए तो फेसबुक पर सात लाख 12 हजार, इंस्टाग्राम पर एक लाख 33 हजार और एक्स पर चार लाख 70 हजार फॉलवर्स हैं.

पहले पर केरल, दूसरे पर UP

सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर पुलिस की लोकप्रियता के मामले पहले स्थान केरल राज्य है. इनके फेसबुक पर 1.9 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन और एक्स पर 4 लाख 62 हजार 300 फॉलोअर्स हैं. दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस है. इनके फेसबुक पर 4 लाख 7 हजार, इंस्टाग्राम पर 1 लाख 57 हजार और एक्स पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस है, इनके फेसबुक पर 35 हजार, इंस्टाग्राम पर 8 लाख 4 हजार और एक्स पर 9 लाख 32 हजार 300 फॉलोअर्स, वहीं दिल्ली पुलिस के फेसबुक पर 1 लाख 49 हजार, इंस्टाग्राम पर 4 लाख 36 हजार और एक्स पर 1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.