Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ...

नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 हजार का इनामी

28

नोएडा की एसटीएफ यूनिट ने 15 हजार करोड़ रुपए के चर्चित जीएसटी घोटाले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदेव के रूप में हुई है. एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे उसके घर से दबोचा और बाद में नोएडा की सेक्टर 20 थाना पुलिस को सौंप दिया है. काफी समय से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नररेट पुलिस की और से 50 हजार का इनाम घोषित था. वह सेक्टर 20 कोतवाली समेत अन्य थानों में दर्ज धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तीन मामलों में वांछित चल रहा था. एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि बलदेव ने साल 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद हिसार में मेडिकल स्टोर खोला था.

GST फर्जीवाड़े के नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी

कारोबार में अधिक मुनाफा न होने के कारण उसे स्टोर बंद करना पड़ा. इसके बाद वह 2014 में पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़ गया. इस दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी अर्चित गोयल से हुई. वह पुरानी कार खरीदने के सिलसिले से उसके संपर्क में आया था. पुलिस के अनुसार, पैसों के लालच में आकर बलदेव कथित रूप से जीएसटी फर्जीवाड़े के नेटवर्क से जुड़ गया था.

सरकार को लगाया हजारों करोड़ों का चूना

इस दौरान फर्जी फर्मो के जरिए इसने ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का दुरुपयोग कर सरकार को हजारों करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नेटवर्क ने विभिन्न राज्यों में सेल कंपनियां बनाकर फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिए और काल्पनिक लेनदेन दिखाकर टैक्स रिफंड और क्रेडिट का लाभ उठाया. एसटीएफ का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों बैंक खातों, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, सेल कंपनी और संदीप वित्त लेनदेन की गहनता से जांच की जा रही है. आशंका है कि इस नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं और इसका दायरा राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है.

50 हजार का इनामी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी. उसके खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई के दौरान जब वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा तब उस पर 50 हजार रुपए का नाम घोषित किया गया था. एसटीएफ को हाल ही में सूचना मिली थी कि वह हिसार स्थित अपने घर पर मौजूद है. इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी को सेक्टर 20 कोतवाली में दर्ज मामले में विधि कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य अहम सदस्य तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. गिरफ्तार आरोपी GST घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.