Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुनव्वर फारूकी की एक्स-गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा है बिग बॉस 17 का ये कंटेस्टेंट?

34

सलमान खान के ‘बिग बॉस 17’ का आयशा खान और अभिषेक कुमार महत्वपूर्ण हिस्सा थे. अपनी निजी जिंदगी के चलते दोनों ने सोशल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दरअसल उनके मशहूर पार्टनर के चलते दोनों को मेकर्स ने ‘बिग बॉस’ जैसा शो ऑफर किया था और नेशनल टीवी पर करोड़ो लोगों के सामने दोनों ने अपने पार्टनर के साथ रिश्ता भी तोड़ दिया था. अब कहा जा रहा है कि अभिषेक और आयशा के टूटे हुए दिल एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. बिग बॉस के बाद कई बार आयशा को अभिषेक के साथ समय बिताते हुए देखा गया है. हाल ही में वायरल हुई दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. तो आइये जानते हैं कि दोनों के डेटिंग की खबर में कितनी सच्चाई है.

दरअसल फिलहाल अभिषेक कुमार और आयशा खान गोवा में हैं. इन दोनों ने गोवा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, इन फोटोज में दोनों कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने साथ में एक रील भी बनाई है. सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो अभिषेक और आयशा का इस तरह से एक साथ पोज करना महज एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ है. दोनों एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में गोवा गए हुए हैं. इससे पहले अभिषेक ने मन्नारा के साथ भी चंडीगढ़ में म्यूजिक वीडियो में काम किया था.

बिग बॉस के घर में टुटा था दोनों का रिश्ता

आपको बता दें, बिग बॉस 17 में आने से पहले अभिषेक ‘उडारियां’ एक्ट्रेस ईशा मालवीय को डेट कर रहे थे. लेकिन शो में शामिल होने से कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेक-अप हो गया था. हालांकि बिग बॉस के घर में कई बार अभिषेक ने कहा है कि वो आज भी ईशा से प्यार करते हैं. रही बात आयशा खान की, तो आयशा एक लंबे समय तक मुनव्वर फारूकी को डेट कर रही थीं. हालांकि बिग बॉस के घर में आकर उन्होंने मुनव्वर पर ये इल्जाम लगाया था कि वो एक साथ उन्हें और नाज़िला को धोखा दे रहे थे. नेशनल टीवी पर मुनव्वर और आयशा ने एक दूसरे के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.