Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत का नहीं कोई तोड़, 7 साल में इकोनॉमी होगी 580 लाख करोड़

34

भारत की इकोनॉमी की रफ्तार देखकर कोई नहीं कह सकता कि दुनिया मंदी की चपेट में है. इस तेजी के आगे हर कोई बौना नजर दिखाई दे रहा है. फिर चाहे वो चीन हो या फिर अमेरिका. यूरोपीय देश तो कहीं दिखाई ही नहीं दे रहे हैं. भारत के भविष्य को लेकर जो अनुमान सामने आ रहे हैं, उससे देश में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है.

कुछ दिन पहले मूडीज ने अपने अनुमान में कहा था कि देश की इकोनॉमी की रफ्तार 7 फीसदी रह सकती है. अब जो अनुमान आया है वो क्रिसिल का है. जिसने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपना अनुमान 6.8 फीसदी रखा है. क्रिसिल का मानना है कि साल 2031 तक देश हाई मिड इनकम वाला देश बन जाएगा. साथ ही भारत की इकोनॉमी का साइज भी 7 ट्रिलियल डॉलर यानी 580 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होगा.

क्रिसिल रेटिंग्स ने अपनी ‘इंडिया आउटलुक’ रिपोर्ट में कहा कि इंडियन इकोनॉमी को घरेलू संरचनात्मक सुधारों और चक्रीय स्थितियों से समर्थन मिलेगा और यह वर्ष 2031 तक तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के लिए अपनी वृद्धि संभावनाओं को बरकरार रखने के साथ उसमें सुधार भी कर सकती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में उम्मीद से बेहतर 7.6 फीसदी वृद्धि रहने के बाद भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2024-25 में थोड़ा मध्यम होकर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है.

7 साल में कितनी होगी इकोनॉमी?

रिपोर्ट कहती है कि अगले सात वित्त वर्षों (2024-25 से 2030-31) में भारतीय इकोनॉमी पांच ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर 7 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच जाएगी. क्रिसिल ने कहा कि इस अवधि में 6.7 फीसदी की अनुमानित एवरेज ग्रोथ भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बना देगी और 2030-31 तक इसकी प्रति व्यक्ति आय भी उच्च-मध्यम आय समूह तक पहुंच जाएगी. भारत फिलहाल 3.6 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं बड़ी इकोनॉमी है. इसके आगे अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं.

क्या होता है हाई मिड इनकम वाला देश?

क्रिसिल को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2030-31 तक भारतीय अर्थव्यवस्था का साइज 6.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा. उस समय तक देश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 4,500 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी और भारत उच्च-मध्यम आय वाले देशों के समूह में शामिल हो जाएगा. विश्व बैंक की परिभाषा के मुताबिक, उच्च-मध्यम आय वाले देश वे हैं जिनकी प्रति व्यक्ति आय 4,000-12,000 अमेरिकी डॉलर के बीच है. क्रिसिल के मैनेजिंड डायरेक्टर और सीईओ अमीश मेहता ने कहा कि वित्त वर्ष 2030-31 तक भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी और उच्च-मध्यम आय वाला देश होगा, जो घरेलू खपत के लिए एक बड़ा सकारात्मक पक्ष होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.